सतना

प्रदूषण बोर्ड वैज्ञानिक के घर EOW का छापा, 1 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, छानबीन जारी

-प्रदूषण बोर्ड वैज्ञानिक के घर EOW का छापा-एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा-छानबीन में जुटी है EOW की टीम-30 लाख कैश, 25 लाख के जेवर 7 एकड़ फार्म हाउस का खुलासा
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2022, 12:01 PM IST
News
प्रदूषण बोर्ड वैज्ञानिक के घर ईएओडब्लू की दबिश, एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा, छानबीन जारी

सतना. मध्य प्रदेश के सतना में रीवा की ईएओडब्लू टीम की और से रविवार तड़के चार बजे सतना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर छापामार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्ल्यू की टीम की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। हालांकि, छापामार कार्रवाई अभी आगे भी जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, यहां अभी और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।


आपको बता दें कि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ सुनील कुमार मिश्रा के मारुति नगर स्थित मकान में कार्रवाई की गई है। छापे में प्रथम दृष्ट्या 30 लाख कैश , 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर और स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का एक फार्म हाउस होने का पता चला है।


छानबीन में जुटी EOW का ये स्पेशल टीम

ईएओडब्लू के निरीक्षक मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी सहित 25 सदस्यीय टीम अभी मौके पर छानबीन कर रही है। टीम को अनुमान है कि, आगामी कुछ समय के भीतर और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Published on: