सतना

चोरों का सुराग जुटाने नई दिल्ली पहुंची फॉरेंसिक टीम

बदेरा के ककरा में दिनदहाड़े चोरी का मामला

less than 1 minute read
Sep 15, 2019
Forensic team reached New Delhi to collect clues of thieves

सतना. बदेरा थाना अंतर्गत ककरा गांव के नई दिल्ली मोहल्ला में दिनदहाड़े चोरी की वारदात करने वालों को सुराग जुटाने शनिवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची। डॉग स्क्वाडय की मदद भी यहां ली गई। जांच कार्रवाई के बाद थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों का पता लगा रही है।

शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना के बाद शुभम शुक्ला पुत्र राजकुमार शुक्ला की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध कायम किया था। शुभम ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अपनी बहन के यहां कटनी चली गई थी। जबकि वह खुद गणेश विसर्जन करने के लिए साढ़े 11 बजे सुबह ताला लगाककर चौपड़ा तालाब चला गया था। शुभम के पिता मुंबई में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। यहां से चोरों ने नकद रकम के साथ सोने चांदी के गहने व गृहस्थी का कीमती सामान चोरी किया है। पुलिस को आशंका है कि चोरी में कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल हो सकता है। जिसे घर के सदस्यों के आने जाने के बारे में मालूम था। फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अजीत सिंह ने घटना स्ािल पर मिले सबूत जांच अधिकारी को दिए हैं। ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें

बच्चा चोरी के शक में व्यापारी के बेटे को पीटा

ये भी पढ़ें

शराबी वाहन चालकों के पकडऩे सड़क पर उतरे एसपी
Published on:
15 Sept 2019 12:21 pm
Also Read
View All