
SP caught on drunken drivers on the road
सतना. शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को जांचने के लिए खुद एसपी रियाज इकबाल सड़क पर उतरे। उनके साथ एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, सीएसपी विजय प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक सतय प्रकाश मिश्रा समेत तीनों थानों का पुलिस बल रहा। गश्त पर निकलते ही एसपी ने शहर पुलिस को टास्क दिया था कि रात 9 से 11 बजे तक वाहन चालकों की सघन जांच अपने अपने इलाकों में थाना प्रभारी कराएं। थानों की पुलिस सक्रिय हुई इसके बाद एसपी शहर गश्त पर निकले।
कोलगवां इलाके में जब अफसरों की जांच शुरू हुई तो एसपी ने जिला बदर श्यामा अहिरवार के घर की जांच कराई। यहां से पुलिस को अवैध तरीके से रखी हुई शराब मिली। शराब के साथ एक युवक को पकड़ा गया। सेमरिया चौक, बस स्टैण्ड, नई बस्ती, बिड़ला रोड का गश्त करने के दौरान दो व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते मिले। नई बस्ती में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा मिले तो एसपी ने रुककर बात की। कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा के बाद यहां से एसपी का काफिला आगे बढ़ गया। इसी तरह कोतवाली इलाके में स्टेशन रोड पर जांच के दौरान दो व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। जबकि सिविल लाइन क्षेत्र में काई भी एेसा व्यक्ति नहीं मिला। सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर ही कुछ पुलिसकर्मी मुंह सूंघकर शराबियों को पकड़ते नजर आए। जब एसपी को पता चला तो उन्होंने फटकार लगाई और ब्रीाि एनालाइजर से जांच करने को कहा।
Published on:
15 Sept 2019 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
