7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चा चोरी के शक में व्यापारी के बेटे को पीटा

पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया, दुर्गा नगर नई बस्ती का मामला

2 min read
Google source verification
Child beaten by businessman's son on suspicion of theft

Child beaten by businessman's son on suspicion of theft

सतना. बच्चा चोरी की अफवाह लोगों के दिमाग से निकल नहीं पा रही। यही वजह है कि शनिवार की शाम एक व्यापारी के बेटे को शक होने पर पीटा गया। बस्ती की भीड़ युवक को निर्वस्त्र कर पीट रही थी। पुलिस को खबर लगी तो पहले तो पुलिस ने घायल हो कब्जे में लिया फिर मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा। कुछ देर बाद घायल युवक के परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस को इलाज के पर्चे दिखाते हुए घायल युवक को अपने साथ ले गए।

जानकारी मिली है कि कोलगवां थाना क्षेत्र की दुर्गा नगर नई बस्ती के वाशिंदों ने एक युवक को बस्ती में टहलते देखा। उसकी हरकत संदिग्ध नजर आने पर कई लोग युवक पर टूट पड़े। उसके कपड़े उतार कर उसे पीटा गया। महिलाएं भी भीड़ में शामिल हो गईं। यहीं से गुजर रहे एक व्यापारी ने जब युवक को देख कर पहचान तो उसके परिवार को खबर दी। बच्चा चोर की अफवाह सुनाई देते ही पुलिस मौके में पहुंची। भीड़ को समझाते हुए जब घायल को कब्जे में लेकर पुलिस थाने आई तो नवरंग पार्क के पास हार्ड वेयर कारोबार करने वाले प्रेम लाल गुप्ता का परिवार पहुंच गया। इस परिवार ने बताया कि जिसके साथ मारपीट हुई वह जतिन गुप्ता है और लंबे अर्से से मानिक बीमार है। उसके इलाज के पर्चे भी परिजन साथ लेकर आए थे। एेसे में पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस घटना की भनक लगने के बाद सीएसपी विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर मारपीट करने वाले एक चौकीदार सुरेश समेत एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। इन दोनों को छुड़ाने के लिए दुर्गा नगर नई बस्ती की कई महिलाएं और पुरुष थने में जमघट लगाए रहे। इन्हीं में एक महिला किरण सेन ने बताया कि जिस युवक की पिटाई हुई वह सुबह से सिंधी कैंप और रीवा रोड तरफ घूम रहा था। शाम को जब बस्ती में दिखा तो उस पर संदेह हुआ। यहीं एक ऑटो में कई लोग बैठे थे। इसलिए शक होने पर मारपीट की गई।