सतना

MP में किडनी फेल-हार्ट अटैक से तड़पते रहे पूर्व विधायक, डेढ़ घंटे नहीं आई एम्बुलेंस, सांसद भड़के

MP News: स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई, जब पूर्व विधायक गणेश बारी को हार्ट अटैक और किडनी फेल होने के बाद भी समय पर एंबुलेंस नहीं मिली।

2 min read
Mar 21, 2026
Former MLA ganesh bari Suffers from Kidney Failure Heart Attack (फोटो- सांसद गणेश सिंह फेसबुक हैंडल)

MP News: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाह कार्यशैली से सतना के चित्रकूट के पूर्व विधायक गणेश बारी की जान पर बन आई। किडनी फेल और हार्ट अटैक आने पर सतना जिला असप्ताल से उन्हें रीवा रेफर किया गया। वे जिंदगी-मौत से लड़ते रहे, लेकिन समय पर वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट वाली एंबुलेंस नहीं मिली। उन्हें डेढ़ घंटे तक आइसीयू में रखना पड़ा।

सूचना पर अस्पताल पहुंचे सांसद गणेश सिंह एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर को फोन लगाकर फटकारा। बाद में मैहर से एक बच्चे को लेकर आई एंबुलेंस से पूर्व विधायक रीवा भेजा। 108 एंबुलेंस के को-ऑर्डिनेटर नीलेश द्विवेदी का कहना है, एंबुलेंस दूसरे केस में व्यस्त थी। इसलिए 40-50 मिनट देर से पहुंची। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ शरद दुबे ने भी एंबुलेंस के दूसरे केस में व्यवस्त होने को देरी का कारण बताया।

ये भी पढ़ें

इंदौर अग्निकांड मामले में नया खुलासा, कारोबारी के बेटे के दावे पर उठे सवाल, जांच टीम को मिले सबूत

3 वेंटिलेटेड एंबुलेंस, फिर भी देरी

पूर्व विधायक गणेश बारी 16 मार्च से बीमार हैं। मझगवां अस्पताल में शुगर बढ़ने से बेहोश हो गए। किडनी ने काम करना कम कर दिया। गुरुवार शाम डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल भेजा। आइसीयू में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हार्ट अटैक भी आ गया। उन्हें रीवा रेफर किया। सतना में 3 वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस है, तब भी डेढ़ घंटे बाद आई।

पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे सांसद गणेश सिंह

सतना सांसद गणेश सिंह, पूर्व विधायक का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई। एम्बुलेंस की जरूरत थी, लेकिन समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। सांसद को खुद अस्पताल परिसर में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा, जहां परिजन भी परेशान नजर आए। हालात को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब तलब शुरू कर दिया।

सांसद ने एम्बुलेंस कोऑर्डिनेटर को लगाई फटकार

एम्बुलेंस की देरी से नाराज सांसद ने एम्बुलेंस कोऑर्डिनेटर को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आरएमओ डॉ. शरद दुबे और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एलपी सिंह से चर्चा कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान यह भी सामने आया कि देरी के बावजूद कोऑर्डिनेटर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग का हवाला देकर स्थिति को टालने की कोशिश करता रहा। पूरे घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अव्यवस्था को उजागर कर दिया।

1993 में विधायक बने थे गणेश

बता दें कि, गणेश बारी साल 1993 के विधानसभा चुनाव में चित्रकूट सीट से विधायक चुने गए थे। बारी ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और जनता दल के प्रत्याशी को मात दी थी। जनता दल के रामानंद सिंह को 13,488 और भाजपा प्रत्याशी रामदास मिश्रा को 13,480 वोट मिले। (MP News)

ये भी पढ़ें

क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल! पुलिस महकमे में हलचल, जांच शुरू

Published on:
21 Mar 2026 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर