सतना

Gang rape in satna: युवती को स्कूटर से उतार बाइक पर बैठाया, गैंगरेप के बाद कुएं में फेंका

सिविल लाइन के पतेरी में वारदात, नदी किनारे मिला स्कूटर, एक आरोपी हिरासत में
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 8:12 PM IST
 Gang rape in satna
Gang rape in satna

सतना. बहन के घर से लौट रही युवती के साथ शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ी वारदात हो गई। कुछ बाइक सवार युवकों ने युवती के स्कूटर को पतेरी मोड़ के पास रुकवाया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर एक कमरे तक ले गए। वहां चार युवकों ने उससे गैंगरेप किया गया। इसके बाद युवती का गला दबाते हुए मृत समझकर कुएं में फेंक दिया। कुएं की दीवार पर लगे ईंटों की मदद से किसी तरह युवती बाहर निकली और घर पहुंचकर डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया जबकि अन्य फरार हैं। पीडि़ता का स्कूटर नदी किनारे लावारिस हालत में मिला है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी दादू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, धीरू सिंह, रोहित गर्ग के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 307, 376डी, 366, 392, 506, 34 व एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।


सड़क पर पुलिस का इंतजार कर रही थी पीडि़ता
पुलिस का कहना है, शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12.50 बजे डायल 100 को पीडि़ता ने फोन पर सूचना दी। खबर पाते ही टीआइ थाना सिविल लाइन संतोष तिवारी मौके के लिए रवाना हुए। तलाशते हुए जब वह पतेरी पहुंचे, तो रात करीब 3 बजे सड़क पर ही इंतजार करते पीडि़ता मिली। उसने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखा था। पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि वह शाम 7 बजे सोहावल स्थित बहन के घर के लिए निकली थी। रात करीब साढ़े 10 बजे स्कूटर से वापस लौट रही थी। तभी पतेरी मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने उसका स्कूटर छुड़ाया और बाकी दो युवक धमकाते हुए, उसे बाइक पर बैठाकर पतेरी में ही एक कमरे में लेकर गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद कुएं में फेंक दिया। कुएं में गिरने से उसका फोन खराब हो गया था। वह घर आई तो दूसरे फोन से पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने पीडि़ता को साथ लेकर पुलिस ने रेप का घटना स्थल देखा और फिर वह कुआं भी जांचा जहां युवती को फेंका गया था। इसके बाद दबिश देते हुए बाइक सवार एक आरोपी अखंड को पकड़ा, जबकि उसका साथी धीरू सिंह भाग निकला।


ताला लगाकर भागे आरोपी
युवती के बयान में यह बात सामने आई है कि पहले तीन युवकों ने उसके साथ रेप किया। फिर चौथा युवक आया और उसने भी रेप किया। इसके बाद उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। फिर घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर आरोपी लेकर गए जहां उसे कुएं में फेंक दिया गया। कुएं से बाहर आने के लिए ईंट लगी थी, जिसके सहारे वह किसी तरह बाहर निकली। पुलिस जब पीडि़ता को लेकर उस कमरे तक पहुंची जहां रेप हुआ तो वहां ताला लगा मिला। आसपास कई छात्र रहते हैं जिनसे पूछताछ की गई है।


नाली में गिरी बाइक
पुलिस का कहना है, रेप का घटनास्थल देखने के बाद वहां से कुछ साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवक दिखे तो पीछा किया। दोनों भाग रहे थे। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक नाली में घुस गई। एेसे में पीछे बैठा एक आरोपी भाग निकला जबकि बाइक चालक अखंड सिंह निवासी पतेरी पकड़ में आ गया। अखंड का कहना था कि उसके पीछे बाइक पर धीरू सिंह बैठा था। पुलिस ने आरोपियों की दो मोटर साइकिल जब्त की हैं। अब बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों में एक सतना के निजी विवि का छात्र भी बताया जा रहा है।

Updated on:
30 Sep 2018, 8:12 PM IST
Published on: