सतना

शादी के बहाने हैदराबाद ले जाकर नाबालिग से गैंग रेप

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2020, 12:44 PM IST
Gang rape of a minor by taking him to Hyderabad
Gang rape of a minor by taking him to Hyderabad

सतना. शाही के बहाने नाबालिग लड़की को हैदराबाद ले जाकर दो युवकों ने बलात्कार किया। किसी तरह लड़की जब अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। यहां पहले युवती के अपहरण का मामला थाने में दर्ज था। जब लड़की को लेकर उसके परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एक एक कर दोनों आरोपियों के पकड़ में आने के बाद दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दिया गया।जानकारी मिली है कि 4 जनवरी को नाबालिग लड़की कको झांसा देकर कूंद निवासी ममनीष गुप्ता पुत्र रामाधार गुप्ता (26) ने प्रमोद रावत पुत्र गणेश रावत (20) निवासी कूंद के साथ जमुना रेलवे क्रासिंग पर पहुंचने को कहा। बालिका प्रमोद के साथ वहां पहुंची तो मनीष दोनों को बाइक से लेकर सतना गया और यहां अपनी बुआ के घर रुका। इसके बाद अगले दिन तीनों बस से मैहर गए और मैहर से ट्रेन में हैदराबाद चले गए। जहां किराए से कमरा लिया। इस कमरे में मनीष और प्रमोद बालिका के साथ बलात्कार करते रहे। किसी तरह मौका पाकर बालिका भागी और १४ जनवरी को अपने घर पहुंची। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 363, 366, 376(3), 376डीए, पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6, एससीएसटी एक्ट की धारा 3(2)5 के तहत मामला कायम कर कार्रवाही की है।

Published on: