4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक से टकराई युवकों की कार, एक की मौत

कार सवार तीन युवक घायल, एक को नाजुक हालत में जबलपुर भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 18 Jan 2020, 12:18 PM IST

Youth's car collided with truck, one killed

Youth's car collided with truck, one killed

सतना. सोहावल से कार में सवार होकर नागौद की ओर जा रहे युवक हादसे का शिकार हो गए। गुरूवार की रात करीब पौने 12 बजे इनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन युवक घायल हुए हैं। इनमें भी एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी मिली है कि कार एमपी 19 सीबी 6584 में सवार होकर सोहावल के तरहटी निवासी मो. शाहरुख उर्फ हलीम पुत्र मो. रहीम (26) अपने साथी मो. इरशाद पुत्र मो. हकीम (28) निवासी तरहटी, छिद्दू सिंह पुत्र धनराज सिंह (28) निवासी उपरहटी व पुष्कर सिंह पुत्र गुड्डू सिंह (25) निवासी उपरहटी के साथ नागौद जा रहा था। जब कार सवार चारों युवक मोहरिया के पास पहुंचे तभी ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद चारों युवकों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्कर को प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।