सतना

कार की टक्कर से बाइक सवार दादा-नाती की मौत

एनएच-7 में तिलौरा के पास हुआ हादसा, गांव वालों से बचकर भागा कार चालक
less than 1 minute read
• •
May 27, 2019
Grandfather dies due to collision of car
Grandfather dies due to collision of car

सतना. राष्ट्रीय राजमार्ग-7 में सोमवार की सुबह मोटर साइकिल से घूम रहे दादा-नाती को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन साल के बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से बचने की जुगत में आरोपी कार छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची नादन देहात थाना पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाही शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, तिलौरा निवासी तीरथ राम वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा (65) अपने नाती निदान वर्मा पुत्र सुनील वर्मा (3) को मोटर साइकिल की सैर करा रहे थे। जब वह मैहर की ओर से तिलौरा तरफ लौट रहे थे तभी अमरपाटन से मैहर की ओर जा रही कार एमपी 04 सीयू 1168 के चालक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने पर तीरथ राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे ने दो घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।सूत्रों का कहना है कि भाग रहे कार चालक को गाव वालों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जिस कार से घटना हुई वह गोपाल नगर निवासी नेहा सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Published on:
27 May 2019 10:43 pm