9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरे दिन खदान से निकला बालक का शव

कलेक्टर ने जारी कराई सहायता राशि, अहिरगांव की खदान में डूबा था बालक

less than 1 minute read
Google source verification
The body of the child who came out of the mine on the third day

The body of the child who came out of the mine on the third day

सतना. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव से लगी पत्थर की खदान में डूबे बालक का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद कलेक्टर सतेन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचा उन्होंने पीडि़ता परिवार को सांत्वना देते हुए रेडक्रास मद से सहायता राशि जारी कराई। इसके साथ ही पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है। इस दौरान सीएसपी विजय प्रताप सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शव का पोस्टमाटर्म कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अहिरगांव निवासी शिवेन्द्र उर्फ छोटू चौधरी पुत्र राम नरेश चौधरी (15) गांव के ही कुछ लड़कों के साथ शनिवार को खदान में नहाने गया था। इस दौरान वह गहराई में डूब गया और फिर बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस टीमें तलाश में जुट गईं। शव नहीं मिलने की स्थित में दूसरे दिन रविवार को जबलपुर से स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) को बुला लिया गया था। एसडीआरएफ की 11 सदस्यीय टीम के साथ होमगार्ड और निजी स्तर पर बुलाए गए गोताखोर शव की तलाश में जुटे रहे। सोमवार की सुबह सवा 10 बजे शव को खदान से खोजते हुए निकाला गया।

परिवार को मिलेंगे 4 लाख

मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कलेक्टर ने रेडक्राास सोसायटी से 10 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता उपलब्ध कराई है। कलेक्टर ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पीडि़त परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पीएस त्रिपाठी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।