सतना

होटल सवेरा से सर्किट हाउस तक बनेगी फोरलेन सड़क, इन चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू

लंबित टेंडर फाइनल, सीसी रोड का काम जल्द होगा शुरू, पन्नीलाल चौक और लालता चौक सौंदर्यीकरण का भी टेंडर स्वीकृत
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 4:54 PM IST
Hotel Savera to Circuit house forelain road Tender accepted in satna
Hotel Savera to Circuit house forelain road Tender accepted in satna

सतना। पन्नीलाल चौक और लालता चौक के सौदर्यीकरण का लंबित टेंडर आखिर फायनल हो गया है। अब अगले कुछ हफ्तों में यहां काम शुरू हो जाएगा। इसी तरह से होटल सवेरा से लेकर सर्किट हाउस तक की सीसी रोड का भी टेंडर स्वीकृत हो गया। जल्द ही निविदा कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पन्नीलाल चौक तथा लालता चौक सौंदर्यीकरण के लिये तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इसकी ड्राइंग डिजाइन तैयार करवाने के बाद आगे काम की शुरुआत करने वाली थीं लेकिन उनका तबादला हो जाने से यह काम रुक गया था।

अब वर्तमान निगमायुक्त प्रवीण सिंह अढ़ायच पूर्व में यहा सिटी मजिस्ट्रेट की भूमिका में रह चुके हैं उन्होंने हाल ही में भ्रमण के दौरान यहां घंटाघर होने की जानकारी ली तो उन्हें उसके गिराए जाने की पूरी कहानी पता चली। इसके बाद उन्होंने इस स्थल का रुतवा पुराने रूप में लाने का निर्णय लिया और पूर्व में की गई कार्यवाहिया तलब की। इसके बाद उन्होंने तय प्लान के अनुसार यहां का टेन्डर करवाया। यह टेण्डर स्वीकृत हो गया है। निविदा कंपनी को जल्द ही कार्यादेश देकर यहां का सौंदर्यीकरण शुरू करवाया जाएगा।

बनेगी सीसी रोड
स्थानीय अधिकारियों और नेताओं की अनदेखी से वन टाइम इन्वेस्टमेंट योजना से छूट गई नेशनल हाइवे में होटल सवेरा से लेकर सर्किट हाउस तक फोर लेन सीसी रोड बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। एनएच द्वारा निकाली गई इस काम की निविदा स्वीकृत हो गई है। डिवाइडर को दोनों ओर साढ़े 17 मीटर की चौड़़ाई तक सीसी रोड बनाई जाएगी। हालांकि इस मामले में पूर्व में नेशनल हाइवे दो बार टेण्डर निकाल चुका था लेकिन एनएच का कोई ठेकेदार इस छोटे काम के लिये सामने नहीं आ रहा था। इसके बाद निगमायुक्त ने व्यक्तिगत रुचि लेकर हाइवे के टेण्डर को नगरीय निकाय की भी वेबसाइट में डलवाया। जिसके बाद इस काम के ठेकेदार मिल गए।

बाहर से आएंगे विशेषज्ञ कारीगर
पन्नीलाल चौक में अशोक स्तंभ स्थापित होना है इसी तरह से लालता चौक में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। अशोक स्तंभ का गौरव बनाए रखते हुए इसका निर्माण करने अनुभवी लोगों को काम दिया गया है। इनके विशेषज्ञ अगले सप्ताह तक इंदौर और अन्य स्थलों से आएंगे और काम शुरू करेंगे।

धवारी चौक का काम शुरू
उधर, धवारी चौराहे के सौदर्यीकरण के काम की शुरुआत कर दी गई है। इसका ले आउट सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जा रही है। जल्द ही मूल कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसी दौरान काम में बाधक बनने वाली संरचनाओं को भी हटाया जाएगा।

Published on: