जानें कौन सी स्त्री देती है पति को सबसे ज्यादा प्यार
सतना। हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व है। यह एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से किसी जातक के जन्म, मरण, स्थान, तारीख का प्रयोग करके उससे जुड़े कई राज खोल दिए जाते है। उसे क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद, उसका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है। यहां तक कि उसका आने वाला कल यानी कि भविष्य कैसा हो सकता है।
ज्योतिष मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार, पुरुषों की तरह हर राशि की महिलाओं के प्यार का अंदाज और इनके प्रति सोच अलग-अलग होती है। अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो अपने साथी की राशि के अनुसार प्रेम के तरीके को अपनाएंगे तो आपका वैवाहिक जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा।
1. मेष राशि: गर्दन से ऊपर का भाग संवेदनशील
महिलाओं के गर्दन से ऊपर का भाग काफी संवेदनशील होता है। इन स्थानों पर स्पर्श इन्हें काफी पसंद होता है। प्रेम संबंध के दौरान कान, गाल एवं बालों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है।
2. वृषभ राशि: गर्दन का भाग अधिक संवेदनशील
इस राशि की महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। लेकिन यह प्यार को जल्दी प्रकट नहीं करती हैं। इन्हें गंभीर और धैर्य से काम लेने वाले व्यक्ति अधिक पसंद आते हैं।
3. मिथुन राशि: इन स्थानों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है
इस राशि का चिन्ह युग्म है। यह संकेत है कि इस राशि के स्त्री पुरुष में काम भावना प्रबल होती है। इन्हें रोमांटिक यादें और रोमांटिक स्थान काफी पसंद होता है।
4. कर्क राशि: अधिक भावुक और संवेदनशील
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है जिसके कारण इस राशि की महिलाएं अधिक भावुक और संवेदनशील होती है। प्रेम संबंधों में यह साथी से अधिक अपनी खुशी पर ध्यान देती हैं। इ
5. सिंह राशि: प्रेम के दौरान अति उत्साहित
इस राशि की महिलाओं में आत्मविश्वास अधिक होता है लेकिन इनमें दिखावा और अपनी तारीफ सुनने की गजब की चाहत होती है। यह चाहती हैं कि पार्टनर इनके प्रति समर्पित रहे।
6. कन्या राशि: उदर भाग संवेदनशील
मिथुन राशि की तरह इस राशि की महिलाएं भी अपने अंदर के प्रेम को जल्दी दर्शाती नहीं हैं। जबकि इन्हें प्रेम और साथी के साथ नजदीकी काफी पसंद होता है।
7. तुला राशि: प्रेम के दौरान बातें नहीं
शुक्र प्रेम और यौन संबंध का कारक ग्रह है। इसलिए इस राशि की कन्या प्रेम के प्रति अधिक आकर्षित रहती है। इन्हें प्रेम के दौरान बातें करना पसंद नहीं होता है।
8. वृश्चिक राशि: कोमल स्पर्श अच्छा लगता है
इस राशि की कन्या यौन संबंधों के प्रति काफी आकर्षित रहती हैं। इन्हें साथी का कोमल स्पर्श काफी अच्छा लगता है। मंगल की राशि होने के कारण यह जल्दी उत्साहित हो जाती हैं।
9. धनु राशि: खुलापन अच्छा नहीं लगता
इस राशि की कन्या धार्मिक विचारों वाली होती हैं। प्रेम संबंधों में खुलापन इन्हें अच्छा नहीं लगता है। इन्हें रोमांटिक गीत, प्यार मोहब्बत वाली फिल्में एवं रोमांटिक बातें अच्छी लगती हैं।
10. मकर राशि: साथी के साथ करीबी पलों में
शनि महाराज इस राशि के स्वामी हैं। शनि का स्थान पैरों में होता है इसलिए इनके पैर का भाग अधिक संवेदनशील होता है। इन्हें साथी के साथ घूमना-फिरना काफी अच्छा लगता है।
11. कुंभ राशि: प्रेम के प्रति उत्साहित
इस राशि के कन्या और पुरुष प्रेम के प्रति अधिक उत्साहित होते हैं। प्यार में यह अपने साथी का पूरा साथ देती हैं। इसलिए इनके दांपत्य जीवन में आमतौर पर मधुरता बनी रहती है।
12. मीन राशि: इनका स्पर्श अच्छा लगता है
गुरु की इस राशि की कन्याओं को साथी का आत्मविश्वास और आंखों में आंखें डालकर देखना अच्छा लगता है। प्यार में नोक-झोंक और शरारत इन्हें आनंदित करता है।