सतना

मर्द अगर ताकतवर बनना चाहते है, तो रोज सुबह इन दो चीजों को मिलाकर खाना शुरू करें

मर्द अगर ताकतवर बनना चाहते है, तो रोज सुबह इन दो चीजों को मिलाकर खाना शुरू करें
2 min read
Sep 14, 2018
how to get more power in body
how to get more power in body

सतना। हम अक्सर अपने आसपास सुनने है कि जिसका शरीर हट्टा-कट्टा, बड़ी-बड़ी भुजाएं, बॉडी फिट और चुस्त-दुरस्त लोग ही असली मर्द कहलाते है तो ये सच बात है। रोजाना सुबह गुड़ और चने को मिलाकर सेवन करने से ऐसा ही कुछ हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो भूने चने खाने से सेहत को काफी फायदा होता है। लेकिन जब इनके साथ गुड़ का भी सेवन करें तो यह शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। घरेलू नुस्खे कम समय में शरीर को आराम पहुंचाते हैं। साथ ही यह सेहत को भी ठीक रखते हैं। जो पुरुष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर कसरत करते हैं। ऐसे में उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

ये है फायदे
- गुड़ और चने में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जिस कारण इसे खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
- सुबह गुड़ और चने का सेवन करने वाला व्यक्ति पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहता है। काम में उसकी प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है। अधूरा कार्य भी जल्द पूरा होता है।
- गुड़ और चने का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति भी जल्द होती हैं। शरीर में हर पल जवानी का अहसास रहता है।
- गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।
- चने और गुड़ खाने वाला व्यक्ति सदैव जवानी का अहसास करता है। कमजोरी दूर होकर शरीर हिष्ट पुष्ट रहता है, शरीर में स्पर्म तेज बना रहता है।

6 माह में दिख जाता है असर
चिकित्सकों की मानें तो गुड़ और चने शरीर के लगभग सभी पोषकतत्वों को पूरा करते हुए ज्यादा मात्रा में ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए मर्दों को गुड़ और चने को खाना काफी अच्छा होता है। जिम में जाने वाले मर्द भिगाए हुए चने का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसका असर करीब 6 माह में शरीर के अंदन बाहर दिखने लगता है।

Published on:
14 Sept 2018 03:19 pm