27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: शराब कारोबारियों ने आबकारी दस्ते को घेरा, फूले हाथ-पैर, पुलिस से मांगी मदद

उचेहरा, नागौद और मेघराज ढाबे पर दबिश: पुलिस के पहुंचने पर की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 14 Sep 2018, 1:51 PM IST

excise department action against illegal liquor in satna

excise department action against illegal liquor in satna

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों ने आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि आबकारी विभाग की टीम उचेहरा और नागौद इलाके में कार्रवाई के लिए गुरुवार को पहुंची। उचेहरा के खोखर्रा गांव में जब नदी किनारे दबिश देने के दौरान आबकारी दस्ते की जीप फंस गई तो शराब बनाने वालों ने घेर लिया। ऐसे में टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह अपना बचाव करते हुए आबकारी अफसरों ने पुलिस की मदद मांगी। जब पुलिस बल उचेहरा थाने से पहुंचा तो आबकारी की कार्रवाई शुरू हुई।ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

ये है मामला

बताया गया, सहायक आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश अवधिया, उप निरीक्षक वृत्त नागौद मीना सिंह, उप निरीक्षक संपतिया मरावी, विजय सिंह, नीलेश गुप्ता के साथ सहयोगी स्टाफ कार्रवाई करने उचेहरा क्षेत्र पहुंचा। यहां कारीमाटी गांव में दबिश देकर आरोपी पुरुषोत्तम आदिवासी के कब्जे से दो लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। अरवाड़ गांव से आरोपी शकुंतला पाल के कब्जे से 20 लीटर शराब जब्त की गई। गोवरांव में सुखलाल कोल के कब्जे से 25 किलो लाहन जब्त किया गया।

मेघराज ढाबा में 12 बोतल बियर जब्त

उचेहरा के खोखर्रा गांव से रूपा आदिवासी के कब्जे से 15 किलो लाहन और सियाबाई कोल निवासी खोखर्रा के कब्जे से 200 किलो लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। पुलिस बल आने के बाद आबकारी दस्ते ने प्लास्टिक के 75 ड्रमों से 15 हजार किलो महुआ लाहन, 10 डिब्बों में भरा दो हजार किलो महुआ लाहन और 75 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उचेहरा क्षेत्र में कार्रवाई के बाद सतना नदी के पास स्थित मेघराज ढाबा में दबिश देकर 12 बोतल बियर व दो पास अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए आरोपी अनंतराम जायसवाल के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग