सतना

ट्रैफिक निमयों के साथ बच्चों को बताया कैसे करें साइबर अपराध से बचाव

छात्रों को जागरूक करने स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर से गांव तक चला अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2020, 12:09 PM IST
How to protect children from cyber crime with traffic lanes
How to protect children from cyber crime with traffic lanes

सतना. सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने स्कूलों का रुख किया है। ताकि बच्चों को सीख देकर समाज को जागरूक करने में मदद मिल सके। इसी के तहत शुक्रवार शहर से गांव तक पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे। जहां यातायात संबंधी जानकारी देने के साथ बच्चों को साइबर अपराध और कानून के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना सिविल लाइन टीआइ अर्चना द्विवेदी अपने सहयोगी एसआइ एनएन मिश्रा, रीना सिंह, एएसआइ आरएन साकेत, आरक्षक मुकेश व भारत के साथ स्कूलों में पहुंची। अपने क्षेत्र के चार स्कूलों में जाकर करीब 450 बच्चों को नियमों की जानकारी दी। टीआइ द्विवेदी ने छात्र छात्रओं को बताया कि बाइक सवार हेलमेट और चौपहिया सवार सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। इससे खुद की जान सुरक्षित रहेगी और सामने वाला भी सुरक्षित रहेगा। हेलमेट लगाकर सुरक्षित दो पहिया वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, बाइक और कार के कागजात हमेशा दुरुस्त रखने, अपने बाएं से चलने, ट्रैफिक सिग्नल का नियमानुसार पालन करने, रोड पार करते समय जेब्रा लाइन का ध्यान रखने के साथ ही अन्य नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपाय एवं महिलाओं संबंधी अपराधों के बारे में भी बताया गया। स्कूल के कुछ छात्रों ने ट्रैफिक नियमों के बारे में पुलिस अफसरों से सवाल पूछे जिसके उन्हें उत्तर भी दिए गए।

Published on: