सतना

मध्यप्रदेश: थाने से गायब हो गई जब्त जेसीबी, पुलिस को पता नहीं कौन ले गया

उचेहरा थाने का मामला: एसआइ ने बताया-मुंशी के पास रखी थी चाबी

2 min read
Aug 24, 2018
illegal mining jcb seized missing in unchehra police station

सतना। जिले के थानों की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाने में जब्त जेसीबी गायब हो जाती है और थाना स्टाफ को पता नहीं चलता है। मामला उचेहरा थाने से जुड़ा है। बुधवार रात अवैध खनन करते दो जेसीबी को पकड़ा और इन्हें थाने में लाकर खड़ा कराया गया। साथ ही इसकी चाबी मुंशी को दे दी गई। गुरुवार सुबह यह जेसीबी थाना परिसर से गायब हो गईं।

मामले में एसआइ हरिदास तिवारी ने बताया कि यहां से जेसीबी कौन ले गया किसी को पता नहीं है? चाबी मुंशी के पास ही है? इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने और बिना अनुमति गायब होने के मामले में कार्रवाई पर चुप्पी साध ली।

ये भी पढ़ें

BIG NEWS: ओपीडी पर्ची के लिए मुसीबत की कतार, मौत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार

ये है मामला
जानकारी के अनुसार उचेहरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रगला के ककरहा तालाब में बुधवार की रात अवैध खनन किया जा रहा था। बिना वैधानिक अनुमति के किए जा रहे इस खनन में दो जेसीबी और 3 डम्पर लगे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नायब तहसीलदार एसके दीक्षित और थाना पुलिस को दी। सूचना पर नायब तहसीलदार ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

डम्पर वाले भाग गए

बताया गया कि एसआइ हरिदास तिवारी ने रात को ककरहा तालाब पहुंचे तो शिकायत सही मिली। इस पर उन्होंने दोनों जेसीबी जब्त कर लीं। इस दौरान डम्पर वाले भाग गए। जेसीबी को थाने में लाकर खड़ा करवाया गया और इसकी चाबी मुंशी को दे दी गई, लेकिन सुबह दोनों जेसीबी मशीन गायब हो गईं।

नायब तहसीलदार को कोई जानकारी नहीं
मामले में नायब तहसीलदार दीक्षित ने निर्देश देने की बात तो मानी पर कहा कि पुलिस ने उन्हें न तो जेसीबी जब्ती की सूचना दी और न ही गायब होने की।

पुलिस पर सवाल
थाने से जब्त जेसीबी गायब हो जाना बड़ा सवाल बन गया है। जब थाने में ही सुरक्षा नहीं है तो फिर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य जगह क्या स्थिति होगी। वैसे भी सतना पुलिस की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों में है। जिला अस्पताल के आरी से हथकड़ी काट कर आरोपी गायब हो जाता है। अस्पताल चौकी से बच्चा नियम विरुद्ध तरीके से गोद दे दिया जाता है।

एसआइ ने माना गायब हुई जेसीबी
मामले में एसआइ हरिदास तिवारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जेसीबी थाने में लाकर खड़ी की गई थी। और चाबी मुंशी को दे दी गई थी। लेकिन सुबह मशीन नहीं मिली। चाबी मुंशी के पास है। उन्होंने बताया कि मुंशी को भी नहीं पता कि कब जेसीबी गायब हो गई। जब उनसे कहा गया कि थाने से जब्त जेसीबी गायब होने की खबर अपने वरिष्ठ अधिकारियों की दी और इस लापरवाही में मुंशी पर कार्रवाई की बात पूछी गई तो कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

एसडीएम ने जब्त किया ट्रैक्टर
इधर, मझगवां एसडीएम ओमनारायण सिंह ने जंगल से अवैध रूप से उत्खनन करके विक्रय के लिये ला रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। इस पर अवैध खनन और परिवहन का प्रकरण बनाया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली में नंबर नहीं था। वाहन चालक के पास न तो पिटपास था न ही परिवहन की अनुमति। बताया गया है कि सरपंच विजय सिंह अवैध रूप से परिवहन करवा रहे थे। ट्रैक्टर उन्हीं का बताया गया है।

ये भी पढ़ें

BIG NEWS: सीएमओ को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Published on:
24 Aug 2018 11:45 am
Also Read
View All