सतना

खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां को मिला निक्रा पुरस्कार

राष्ट्रीय बारानी खेती अनुसंधान संस्थान हैदराबाद ने किया सम्मानित

less than 1 minute read
Jun 08, 2019
खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां को मिला निक्रा पुरस्कार

सतना. राष्ट्रीय बारानी खेती अनुसंधान संस्थान हैदराबाद में राष्ट्रीय जलवायु समुत्थान कृषि में नवप्रवर्तन निक्रा परियोजना की वार्षिक समीक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 121 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां द्वारा राष्ट्रीय जलवायु समुत्थानशील कृषि में राष्ट्रीय नवाचार परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यो के लिए सर्वश्रेष्ठ निक्रा कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया।

दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां से कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस सम्मान का श्रेय संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन एवं कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेन्द्र सिंह नेगी एवं उनकी पूरी टीम को जाता है।

ये भी पढ़ें

खरीदी केन्द्रों में नहीं पहुंच रहे ट्रक, मनमानी परिवहन जारी

जिन्होंने पिछले आठ वर्षों से पूरे समर्पण भाव से ग्रामीण जनों की पूर्ण सहभागिता के आधार पर कार्यक्रमों की योजना बनाकर वास्तविक धरातल पर उसके क्रियान्वयन में अपेक्षित योगदान दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एके सिंह उप महानिदेशक, कृषि विस्तार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, राष्ट्रीय बारानी खेती अनुसन्धान संस्थान हैदराबाद के निदेशक डॉ जी रविन्द्रा चारी, मुख्य परियोजना अनुसंधानकर्ता डॉ एम प्रभाकर एवं कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निदेशक डॉ अनुपम मिश्रा के अलावा देश भर से आये कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्वान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

रातभर हुई बिजली कटौती से आक्रोतिश युवाओं का सुबह विद्युत दफ्तर के बाहर हंगामा
Updated on:
08 Jun 2019 12:45 am
Published on:
08 Jun 2019 08:10 am
Also Read
View All