सतना

MP में 620 करोड़ का भव्य ‘लोक’ बनाने की तैयारी शुरू, सामने आया कांसेप्ट प्लान, 19 सितंबर को होगा बड़ा सर्वे

MP News: मां शारदा लोक का 620 करोड़ का कॉन्सेप्ट प्लान तैयार, तीन जोनों में होगा भव्य विकास। सर्वे 19 सितंबर से, वीणा मार्ग बनेगा मुख्य आकर्षण, चमकेगा धार्मिक और पर्यटन केंद्र।

2 min read
Sep 11, 2025
Maa Sharda Lok 620 crore concept plan survey 19 september (फोटो- Patrika.com)

Maa Sharda Lok: मैहर में मां शारदा लोक के निर्माण के लिए 620 करोड़ रुपए का कॉन्सेप्ट प्लान तैयार हो चुका है। इसके लिए आवश्यक भूमि और संसाधनों की पहचान का काम शुरु हो गया है। कलेक्टर रानी बाटड ने मंदिर समिति की भूमि के सीमांकन के लिए राजस्व और स्थानीय निकाय अधिकारियों की टीम बना दी है। बुधवार को कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। दिल्ली की कंसल्टेंसी एजेंसी धरोहर की मुख्य आर्किटेक्ट संगीता वर्चुअल माध्यम से जुड़ी और प्रारंभिक जरुरतों की जानकारी दी। (MP News)

ये भी पढ़ें

बीजेपी नेताओं पर FIR कराने वाले जनपद सीईओ का तबादला, कांग्रेस करेगी आंदोलन

19 सितंबर को होगा सर्वे

कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि मां शारदा लोक के निर्माण से पहले, बिजली और टेलीफोन कंपनियों को प्रस्तावित क्षेत्र में अपनी केबल और वायरिंग भूमिगत करने का काम पूरा करना होगा। कंसल्टेंसी एजेंसी ने बताया कि उनकी टीम 19 और 20 सितंबर को मैहर पहुंचकर साइट का सर्वे करेगी। बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, एसडीएम डॉ. आरती सिंह, एसपी मिश्रा, बीआर. सिंह और अमित तिवारी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। (MP News)

3 जोन में विभाजित होगा कांसेप्ट प्लान

मां शारदा लोक के कॉन्सेप्ट प्लान को तीन जोन में विभाजित किया गया है। जोन 1 के हिस्से में मां शारदा मंदिर सहित त्रिकूट पर्वत का विकास और सौंदर्याकरण शामिल है। इसके लिए लगभग 59 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। जोन टू में त्रिकूट पर्वत से नीचे का मंदिर परिक्षेत्र का हिस्सा शामिल किया गया है जो बरगी कैनाल तक जाएगा। जोन 2 मां शारदा लोक का मुख्य आकर्षण होगा। इसे वीणा मार्ग नाम दिया गया है और इसे वीणा की तरह तैयार किया जाएगा।

त्रिकूट पर्वत के ऊपर से देखने पर यह मां सरस्वती के वाद्ययंत्र वीणा की तरह दिखाई देगा। जोन 2 के कार्यों के लिए लगभग 242 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। नहर के आगे का हिस्सा जोन 3 में शामिल किया गया है। यह कमर्शियल जोन होगा। इसे पीपीपी मॉडल या बीओटी मोड में तैयार किया जाएगा। इसके लिए 318 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित किये गए हैं। इस तरह संपूर्ण मां शारदा लोक के लिए लगभग 620 करोड़ रुपए का प्लान तैयार है। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में किसानों ने भरी हुंकार, सड़क पर उतरकर किया विरोध-प्रदर्शन, कहा- छोटे बांध बनाओ, गांवों को बचाओ

Published on:
11 Sept 2025 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर