सतना

प्राइवेट पार्ट को कुचलने के बाद की गई हत्या, ये है क्रूर वारदात की पूरी कहानी

हत्या की खबर सुन घुनवारा में फैली सनसनी, पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिला शव
2 min read
Jan 10, 2018
mans private part mutilated before murder in satna
mans private part mutilated before murder in satna

सतना। अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार और मंगलवार की रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। दिनभर जांच करते हुए तथ्य जुटाने के बाद शाम को कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस मान रही है कि चरित्र संदेह को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, उप स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे बनी बाउंड्री में मंगलवार सुबह जब मैदान की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस के पहुंचने पर मृतक की पहचान विकास उर्फ गोलू विश्वकर्मा पुत्र स्व. रज्जू (21) निवासी ग्राम घुनवारा के रूप में की गई।

कटनी से बुलाया डॉग
फॉरेंसिक टीम के साथ अमदरा थाना पुलिस ने कटनी जिले से डॉग स्क्वाड बुलाया था। घटनास्थल पर जांच करते हुए पाया गया कि शव से करीब 10 फीट दूर मृतक का पैंट पड़ा है। दो जोड़ी चप्पल शव के पास पड़ी मिली हैं, जिसमें एक जोड़ी चप्पल काले रंग की दानेदार है। बाउंड्री वॉल में भी रक्त के छींटे पाए गए हैं।

मां की बात नहीं सुनी
पुलिस ने जब मृत युवक की मां से बात की तो पता चला कि मजदूरी करने वाली गोलू की मां बेटे को अक्सर कोलान बस्ती में जाने से टोकती थी, लेकिन वह मां की बात नहीं सुनता था। अक्सर शराब के नशे में घर जाता था और कई बार रात को देर से आता था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अब पुलिस घटनास्थल के आस पास रहने वालों और गोलू के साथ जयादा वक्त बिताने वालों से पूछताछ कर अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

प्राइवेट पार्ट को कुचला
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या क्रूर तरीके से की गई है। मृत युवक के चेहरे पर पत्थर से हमला करने के बाद उसी पत्थर से उसके प्राइवेट पार्ट को कुचला गया है। हत्या में दो से तीन व्यक्तियों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस का कहना है कि शाम को घर से निकलने के बाद रात 8 बजे तक गोलू को नशे की हालत में देखा गया था।

Published on:
10 Jan 2018 04:41 pm