मेंटीनेंस के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, हर पल बहक कर संभलते हैं वाहन चालक
सतना. कुछ महीने पहले ही ओवर ब्रिज पर सड़क निर्माण कराते हुए यातायात सुलभ कराया गया था। लेकिन लापरवाही से किए गए निर्माण की पोल चंद दिनों में ही खुल गई। इसका सीधा खामियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। सर्किट हाउस चौक से सिविल लाइन की ओर बने ब्रिज पर डामर की सड़क खिसक गई है। जिससे पहाड़ जैसे कटाव ब्रिज पर बन चुके हैं। अबब ब्रिज पर गुजरने वाले वाहनों के लिए जोखिम का सफर हो गया है। कई वाहन चालक को सड़क के इन्हीं कटाव में बहक कर जख्मी हो चुके हैं। अब भी हालात एेसे हें कि अगर वाहन चालक अपनी समझदारी से न चले तो वह ओवर ब्रिज पर हादसे का शिकार जरूर हो जाएगा। एेसे में जूररी है कि प्रशासन इस ओर गंभीरता बरते ताकि जाखिम का सफर आसान हो सके।
चलते रहे वाहन, बनती रही सड़क
तकनीकी जानकारों का कहना है कि ओवरब्र्रिज पर सड़क बनाते समय लापरवाही बरती गई। ठेकेदार ने मापदण्डों को दरकिनार करते हुण् निर्माण किया और निर्माण एजेंसी ने उस वक्त निगरानी ठीक से नहीं की। सड़क बनाने सेे पहले सरफेस की सफाई करते हुए इमल्शन का प्राइम कोट और टैग कोट बनाया जाता है। इसे बनाने के दौरान सड़क का ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किया गया। जिससे इमल्शन वाहनों के पहियों में चिपक कर निकलता गया। प्राइम कोट और टैग कोट को बिना सही किए ही १० एमएम गिट्टी के साथ पीएमसी करते हुए उसे सील करने में भी लारवाही की गई। जब पीएमसी सील खुल गई तो सड़क से डामर खिसक गया और ब्रिज पर कटाव हो गए। डामर स्लिप हो जाने से एक ओर की सड़क जर्जर हालत में हो गई। अब इसे सही करने के लिए कटाव वाले हिस्से को काटकर उसे फिर से बनाना होगा ताकि बाकी सड़क सही बनी रहे।
दोपहिया का चलना मुश्किल
ओवरब्रिज पर डामर की सड़क में कटाव हो जाने से यहां दोपहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है। कटाव में अगर गाड़ी का पहिया जाता है तो वाहन बहक जाता है। एेसे में दाएं ओर दूसरे वाहन से टकराने का तो बाएं ओर ब्रिज के फुटपााि से टक्कर हो जाने का डर बना रहता है। हालांकि कई वाहन चालक इसी कटाव के कारण दुघर्टनाग्रस्त हो चुके हैं। ऑटो और चौपहिया वाहन भी बहकतेे हैं जिससे इनके बाजू में चालने वाले वाहन चालक संतुलन खोन की स्थिति में आ जाते हैं। सड़क पर कटाव के साथ फुटपाथ का काम भी चल रहा है जो इन दिनों यातायात में बाधक साबित हो रहा है।
"ओरब्रिज की सड़क खराब हो जाने के बारे में कलेक्टर, कमिश्नर ननि से बात करना है। प्राथमिकता के आधार पर इसे सही कराएंगे ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।"
- हिमाली सोनी, डीएसपी, ट्रैफिक
"मेरे संज्ञान में यह मामला है। कलेक्टर को जानकारी दे चुके हैं। ओवरब्रिज पर अभी फुटपाथ का काम चल रहा है। कुछ ही दिनों में सड़क की मरम्मत कराते हुए उसे सही करा दिया जाएगा।"
- देवयानी सिंह, एसडीओ, सेतु निर्माण विभाग