
Revealing theft in the house, the information of the victim
सतना. बैंक से रकम लेकर निकले एक बुजुर्ग को ऑटो सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। अपनी बातों में उलझा कर बुजुर्ग के थैले से एक बैग पार किया जिसमें 15 हजार रुपए रखे थे। घटना के बाद जब बुजुर्ग को भनक लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। बुधवार की शाम मामला कायम करते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक ऑटो और नकद रकम बरामद की गई है। कार्रवाई के बाद गुरुवार को तीनों आरोपी अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिए गए।
यह है मामला
जानकारी मिली है कि ताला थाना क्षेत्र के खडग़ड़ा निवासी उमाशंकर पटेल उर्फ कल्लू पुत्र बुद्धसेन पटेल अमरपाटन स्थित बैंक से रकम आहरित करने आए थे। 15 हजार रुपए बैंक से लेने के बाद वह वापस जाने के लिए एक ऑटो में सवार हो गए। इस ऑटो में पहले से तीन व्यक्ति थे जो बुजुर्ग से सटकर बैठ गए। रास्ते में बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाया और उसे विश्वास में लेते हुए उसका झोला ले लिया। झोले में एक छोटा झोला और था जिसमें रकम रखी थी। रकम पार करने के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग को ऑटो से उतारा और बदमाश भाग निकले।
यह हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीडि़त की शिकायत पर अपराध क्रमांक 475/19 में आइपीसी की धारा 379, 34 के तहत मामला कायम किया गया है। इसी मामले में आरोपी गुलफाम पुत्र सौकत अली (21) निवासी वार्ड 34 घोघर जिला रीवा, अफसर अंसारी पुत्र झगड़ू अंसारी (24) निवासी रिसालदार मस्जिद के पास घोघर जिला रीवा, अनिल पासवान पुत्र गुरु प्रसाद (19) निवासी पचमठा मंदिर के पास घोघर जिला रीवा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एमपी 17 आर 1088 व 58 सौ रुपए नकद, फरियादी की ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान ऑटो के कागजात पेश नहीं किए। एेसे में आशंका है कि या तो ऑटो किराए से लाया गया था या फिर चोरी का हो सकता है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। परिवहन विभाग की साइट पर यह ऑटो संतोष कुमार सोंधिया के नाम पर रजिस्टर्ड बता रहा है।
Published on:
01 Nov 2019 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
