सतना

सीने में दर्द के बावजूद नहीं छोड़ी ड्यूटी, अवकाश पत्र लिखते-लिखते टूटी सांसें

mp news: हार्ट अटैक के बाद भी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पर रुके रामभुवन, अवकाश पत्र लिखते-लिखते बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही टूटी सांसें..।

2 min read
Feb 20, 2026
MP News death due to heart attack (सोर्स: पत्रिका)

mp news:मध्यप्रदेश के मैहर जिले के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल आमातारा में बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के दौरान भृत्य रामभुवन पाठक (58) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सुबह 8 बजे हुई। लटागांव निवासी रामभुवन पाठक गांव से 8 किमी दूर आमातारा स्कूल में कई वर्षों से भृत्य पदस्थ थे। बोर्ड परीक्षा के चलते रामभुवन की बुधवार रात केंद्र की देखभाल के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।

19 फरवरी की सुबह 10वीं बोर्ड(mp board exam 2026) की संस्कृत की परीक्षा थी। रामभुवन सुबह 8 बजे स्कूल में परीक्षा ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। पास में रहने वाले उनके बहनोई सबसे पहले मौके पर पहुंचे और बेटे को खबर दी। उन्हें तत्काल गांव के ही चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के दौरान ब्लड प्रेशर काफी लो पाया गया। लेकिन बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के कारण वे केंद्र नहीं छोड़ सके और 8.30 से 8.50 बजे तक केंद्राध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा और सहायक केंद्राध्यक्ष अमित कुमार भट्ट के आने का इंतजार करते रहे।

ये भी पढ़ें

मां को देख चीखी फिर बेहोश हो गई, 12वीं की छात्रा ने रोते हुए दी केमिस्ट्री की परीक्षा

अधिकारियों के पहुंचने के बाद उनसे माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम अवकाश का पत्र लिखवाया गया। इसके बाद ड्यूटी से मुक्त हुए। इस दौरान भृत्य की तबीयत और बिगड़ गई। एंबुलेंस से मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने लगाया आरोप

परिजन ने आरोप लगाया कि मंडल के नियम कायदे के चलते रामभुवन को अस्पताल ले जाने में देरी हो गई, यदि समय में इलाज मिलता तो शायद जिंदा होते। परिजनों ने स्वेच्छा से पोस्टमार्टम नहीं कराया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में होगा।

रात-दिन करनी पड़ रही थी ड्यूटी

कर्मचारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान रामभुवन को दिन व रात ड्यूटी करनी पड़ती रही थी। आमातारा स्कूल में दो भृत्य हैं। इसमे रामभुवन के अलावा उमेश कुमार वर्मन हैं। दोनों को बारी बारी से डयूटी करती पड़ती है। रामभुवन परीक्षा कार्य में अच्छा सहयोग करते थे। इसलिए केंद्राध्यक्ष ने रात के बाद दिन को ड्यूटी में बुला लिया था, जो आखिरी ड्यूटी साबित हुई।

परीक्षा ड्यूटी के दौरान भृत्य रामभुवन पाठक का निधन हो गया है। घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है।-गिरीश अग्निहोत्री, डीईओ, सतना-मैहर जिला

रीवा में परीक्षा सामग्री लेने गए भृत्य की थाने में अटैक से मौत

रीवा में बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में तैनात शासकीय स्कूल के कर्मचारी की अचानक दिल का दौरा(heart attack) पडऩे से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह बैकुंठपुर थाना परिसर में हुई।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में पदस्थ आदित्य कुमार नामदेव (48) निवासी हरदी स्कूल के शिक्षक श्रवण कुमार निगम के साथ बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लेने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान थाना परिसर में उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वे जमीन पर गिर पड़े। साथ में मौजूद शिक्षक ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। बताया गया कि आदित्य नामदेव पिछले लगभग 20 वर्षों से विद्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत थे। वे परिवार के साथ रीवा शहर में रहते थे और प्रतिदिन रीवा से बैकुंठपुर विद्यालय ड्यूटी के लिए आते-जाते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। वे घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे।

ये भी पढ़ें

MBBS छात्रा की मौत: बाथरूम में मिला था शव, परिवार ने की ये मांग

Published on:
20 Feb 2026 09:42 am
Also Read
View All

अगली खबर