MP News: सतना में हुए थप्पड़कांड की चर्चा पूरे मध्यप्रदेश में तेजी से हो रही है।
MP News: मध्यप्रदेश के सतना में हुए थप्पड़कांड की चर्चाएं सुर्खियों का विषय बन गया है। भाजपा सांसद गणेश सिंह ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। उसी दौरान नीचे आते वक्त वह क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स पर लड़खड़ा गए। जिसके बाद उन्होंने कर्मचारी को पास बुलाया और थप्पड़ मार दिया। अब थप्पड़कांड के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चे की पूर्व जिला अध्यक्ष उतार आईं हैं।
भाजपा महिला मोर्चे की पूर्व जिला अध्यक्ष ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा कि हम सब वहां मौजूद थे सांसद जी ने तो खाली थप्पड़ मारा है। उसके हाथ पैर तोड़ देना चाहिए जिस तरह से उसने मशीन को झटका मारा है अगर सांसद जी गिर जाते और लंबी घटना हो जाती तब कौन जिम्मेदार था।
दरअसल, शुक्रवार सांसद गणेश सिंह ने सुबह रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। जिसके बाद सेमरिया चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तभी वह क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स पर लड़खड़ा गए। फिर क्या भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कर्मचारी को पास में बुलाया और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। क्रेन में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय भी शामिल थे।