सतना

MP की राज्यमंत्री का बहनोई गांजा तस्करी करते UP में गिरफ्तार, अवैध हथियार भी जब्त

MP News: मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री का बहनोई गांजा तस्करी करते यूपी से पकड़ाया है। उसके पास से 10.4 किलो गांजा और 315 बोर का अवैध हथियार जब्त किया गया है।

less than 1 minute read
Dec 07, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अवैध नशे की तस्करी करने वाले गिरोह को यूपी के बांदा जिले की नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री का बहनोई समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर आए हैं। उनसे 10.4 किलो गांजा और 315 बोर का अवैध हथियार जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर नरैनी पुलिस गश्त कर रही थी। तभी नरैनी-कालिंजर रोड में पेट्रोल पंप के पास कुछ संदिग्ध दिखे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान और वाहन को डिग्गी से गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक अवैध हथियार मिला। ऐसे में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर जेल भेज दिया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आए राज्यमंत्री के बहनोई दीपक सिंह राजावत पिता रजनीरा निवासी उजरौधा थाना रैगांव और सैलेन्द्र मंदिर दोनों सतना जिले के निवासी पिता सुरेन्द्र निवासी उगरी हनुमान है। इसी तरह बुद्धविलास पिता बोधन निवासी मढ़ाव जिला बांदा, महिपत मिता मूलचन्द्र निवासी बड़ेहा जिला बांदा) और अभिलाष पिता बीरेन्द्र निवासी खरौली जिला बांदा को पकड़ा है।

राज्यमंत्री के बहनोई के खिलाफ सिंहपुर थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। वह नशीली कफ सिंहपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट का सिरप की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस जांच में सिंडीकेट के 35 लाख रुपए की कफ सिरप की रूप में कुछ वर्षों के भीतर 5 करोड़ की खरीदी व बिक्री का ट्रांजेक्शन दीपक सिंह के खाते में पाया गया था।

Published on:
07 Dec 2025 04:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर