सतना

मध्य प्रदेश : बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को पीट पीटकर मार डाला, 12 गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को पीट पीटकर मार डाला, 12 गिरफ्तार

2 min read
Jul 23, 2018
MP woman killed after rumors of child theft on whatsapp

सिंगरौली. जिले में गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भारी दवाब के बाद पुलिस ने सोमवार को 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो आरोपी फरार हैं। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के बडग़ड़ गांव में हत्या के बाद आरोपी उसका शव वन विभाग की नर्सरी में फेंक गए थे। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। महिला 25 से 30 वर्ष के बीच है, पर अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुराचार होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। बल्कि गंभीर चोट पहुंचाने से उसकी हत्या हुई है। इसके बाद से सभी आरोपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। जिनको सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के बडग़ड़ गांव अंतर्गत वन विभाग के नर्सरी में तकरीबन 25 से 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मोरवा पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस कप्तान रियाज इकबाल, एसडीओपी मोरवा डॉ. कृपाशंकर द्विवेदी एवं टीआई नरेन्द्र सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां दो चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इधर, मोरवा पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मर्चुरी में रखाया है। वहीं महिला की संदिग्ध मौत पर मोरवा टीआई नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने तफ्तीश शुरू करते हुए तकरीबन 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201,147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए शेष की तलाश में जुट गयी है।

ये भी पढ़ें

UP के सोनभद्र में भी युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया, ये रही वजह

दौड़ा-दौड़ाकर महिला की हुई थी बेदम पिटाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की लोग लामबंद होकर कुल्हाड़ी, लाठी-डण्डे से खदेड़-खदेड़ कर मारने लगे और कुल्हाड़ी से महिला के सिर में हमला बोलकर मौत की नींद सुला दिया और शव को बडग़ड़ जंगल के नर्सरी में फेंककर चले गए। पुलिस के अनुसार महिला को बच्चा चोरी के शक में निर्मम तरीके से हत्या की गयी है।

पुलिस ने इन्हें बनाया है आरोपी
सूत्रों के अनुसार जांच उपरांत पुलिस ने यह पाया कि बच्चा चोरी के अफवाहों में आकर आरोपी गोपाल सिंह, दुर्गा सिंह गोंड़, देवलाल सिंह गोंड़ निवासी भोस और हीरा सिंह, दीपनारायण सिंह, रघुवीर सिंह गोंड़, राय सिंह गोंड़, रमाशंकर साहू, रामचरन सिंह गोंड़, लखपति सिंह गोंड, करण सिंह गोंड़, जगशाह अगरिया, रामबली सिंह गोंड़ निवासी कतरिहार हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 147,148 ,149 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिकित्सकों की रिपोर्ट में बे्रन में गंभीर चोट पहुंचाने से मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी विसरा का सेम्पल लेकर रीवा भेजा गया था।

ये भी पढ़ें

बच्चा चोर समझकर राहगीर को पीट-पीटकर मार डाला- Video में देखें, मरने के बाद भी कैसे हुई पिटाई

Updated on:
23 Jul 2018 07:02 pm
Published on:
23 Jul 2018 04:39 pm
Also Read
View All