3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP के सोनभद्र में भी युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया, ये रही वजह

सोनभद्र के पन्नूगंज थानाक्षेत्र के तेलंग इलाके में निजी फार्म हाउस में हुई घटना, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, एक फरार।

2 min read
Google source verification
Beaten to Death

पीट-पीटकर मार डाला

सोनभद्र. महाराष्ट्र में बच्चा चोरी के शक में पांच लोगों को पीट-पीटकर मार दिये जाने के बाद अब यूपी में भी पीट-पीटकर मार दिये जाने की घटना सामने आयी है। यहां सोनभद्र जिले में मछली मारने गए एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना से इलाके के लोग सकते में हैं।

इसे भी पढ़ें

दूध में मिलाते हैं ऐसी चीज, 35 रुपये लीटर खरीदकर 20 रुपये में बेचने पर भी होता है जबरदस्त मुनाफा


बताया गया है कि सोनभद्र के पन्नूगंज थानाक्षेत्र के तेलंग इलाके में एक निजी फार्म हाउस है। इसे प्राइवेट फर्म ने मछली पालन के लिये तालाब बना रखा है। शनिवार की रात नजदीक के गांव कोटस निवासी रामेश्वर चौहान अपने तीन दोस्तों को साथ लेकर तेलंग गांव से दो किलो मीटर दूर मानू भास्कर सिंह के फार्म हाउस मछली मारने पहुंच गया। यह बात जब फार्म हाउस के मैनेजर को लगी तो वह अपने तीन लोगों राजेन्द्र, राजनारायन और राम जियावन को लेकर तालाब पर पहुंच गया। वहां मछली मार रहे रामेश्वर को वो लोग लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारने लगे। साथी को पिटता देख उके साथी मौके से फरार हो गए। पिटाई के बाद रामेश्वर को मरा समझकर फार्म हाउस मैनेजर व उसके साथी वहां से चले गए। रामेश्वर के साथियों ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी।

इसे भी पढ़ें

BJP की विरोधी पाटी के शक्ति प्रदर्शन में शिरकत करेंगे योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बुरी तरह घायल रामेश्वर को सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र तियरा लेगए गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पन्नूगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रामेश्वर मछली मारने गया था जहां पिटायी से उकी मौत हो गयी।
By Santosh

Story Loader