27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ से सोनभद्र और श्रावस्ती के लिए हवाई सेवा, 8 और शहरों में भी चलेगी प्लेन, जानें नाम

अब यूपी के इन 8 जिलों में भी लोगों के भी हवाई मार्ग से यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 1:05 PM IST

aligarh allahabad indore kanpur delhi to lucknow flight starting date

लखनऊ से सोनभद्र और श्रावस्ती के लिए हवाई सेवा, 8 और शहरों में भी चलेगी प्लेन, जानें नाम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रिओं के लिए एक अच्छी खुशखबरी दी है। अब यूपी के इन 8 जिलों में भी लोगों के भी हवाई मार्ग से यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इन शहरों को लखनऊ से सीधी उड़ान के माध्यम से जोड़ा जाएगा। योगी सरकार ने इस प्रक्रिया पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा है। यूपी के जिन 8 शहरों को लखनऊ के हवाई मार्ग से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उनमें अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, सोनभद्र, श्रावस्ती जिलों को शामिल किया गया है।

छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में अब महानगरों के बाद छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिसमें छोटे शहरों में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई सेवाएं शुरू की जाएगी। जिससे उत्तर प्रदेश के शहरों के लोग भी हवाई यात्रा का लाभ उठी सकेंगे। हवाई यात्रा के लिए ये सभी सावाएं स्पाइसजेट और एयर ओडिशा की तरफ से प्रदान की जाएंगी।

जानें कब से होंगी हवाई सावाएं शुरू

1. लखनऊ से इलाहाबाद की हवाई सेवा 14 जून से शुरू हो जाएग।
2. इलाहाबाद से नागपुर व इंदौर की उड़ान सेवा 16 जून से शुरू होगी।
3. कानपुर से दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा 3 जुलाई से प्रारम्भ कर दी जाएगी।

हवाई उड़ान अगले 1 वर्ष में शुरू करना तय

उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, सोनभद्र और श्रावस्ती से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रारम्भ कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यूपी सरकार द्वारा सबसे पहले श्रावस्ती व मुरादाबाद से लखनऊ के बीच हवाई सेवा टर्बो एविएशन शुरू किया जाएगा। यूपी के इन 8 शहरों से लखनऊ के बीच हवाई उड़ान अगले 1 वर्ष में शुरू करना तय किया गया है।

हवाई मार्ग से जोड़ने का प्रयास

नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ( नंदी ) ने बताया है कि प्रदेश सरकार रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छोटे-छोटे शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इससे यूपी के दूसरे प्रमुख शहरों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही दूर दराज के जिलों की भी राजधानी लखनऊ से कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी। इसके साथ ही बताया कि नियमित होने से बरेली व दिल्ली के बीच व्यापार में भी बढ़ोत्तरी होगी।