सतना

MP: जंगी प्रदर्शन में शामिल हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर शुरू हुआ BJP के खिलाफ हल्ला बोल

MP: जंगी प्रदर्शन में शामिल हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर शुरू हुआ BJP के खिलाफ हल्ला बोल
2 min read
May 29, 2018
NSUI national president performances in satna hindi news
NSUI national president performances in satna hindi news

सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर में हुए जंगी प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। बताया गया कि प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ मंगलवार की दोपहर कलेक्ट्रेट का घेराव करने एक सैकड़ा एनएसयूआई कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्वमें पहुंचे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट से 500 मीटर पहले की प्रदर्शनकारियों को बैरीकेट्स लगाकर रोक दिया गया। जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़ता देख पुलिस ने पानी की बौछार शुरू कर दी। जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ मच गई। प्रशासन की बर्वरता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान प्रदेश अध्यक्ष के साथ जमीन पर धरने में बैठ गए। फिर बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।

जुलूस के पहले हुई सभा
एनएसयूआई कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन से पहले रामना टोला में सभा आयोजित की। सभा में एक-एक कर जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भाषण दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने केंद्र और राज्य के खिलाफ जमकर निशाना साधा। कहा मोदी-शिवराज की सरकार भाषणों से चलती है। ज्यादातर घोषणाएं पूरी नहीं हो पाती है। प्रदेश में पेट्रोल के दाम आसमान पर है। घरेलू चीजें दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है। सरकार को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। सतना जिले में लगभग 7 फैक्ट्रियां है लेकिन यहां के लोग अभी भी बेरोजगारी का आलम क्षेल रहे है।

चुस्त दिखी पुलिस व्यवस्था
पहलीबार जिले में कोई प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था इतनी चुस्त दिखी है। पीएचक्यू से मिले इनपुट के बाद खुफियां एजेंसी सक्रिय है। प्रदर्शनकारी कोई बड़ा आंदोलन का रूप न दे इसलिए सबको पहले से ही सक्रिय कर दिया गया था। कलेक्ट्रेट गेट के 500 मीटर की दूरी पर बैरीकेट लगाना अच्छा कदम था। जिससे प्रदर्शन कारी कलेक्ट्रेट गेट तक नहीं पहुच पाए।

ये जनप्रतिनिधि हुए शामिल
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, नागौद विधायक यादवेंद्र सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, कांग्रेस जिला महामंत्री राजभान सिंह, पूर्व मंत्री सईद अहमद, कमलेंद्र सिंह कमलू, सुधीर सिंह तोमर, गुड्डू सिंह परसवारा सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखी।

Published on:
29 May 2018 04:00 pm