सतना

बाइक को टक्कर मार पलट गई यात्री बस

नागौद क्षेत्र में पोड़ी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा
less than 1 minute read
Nov 11, 2019
Passenger bus overturned after hitting the bike
Passenger bus overturned after hitting the bike

सतना. नागौद थाना अंतर्गत पोड़ी के पास एक यात्री बस बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पलट गई। रविवार की सुबह हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

जानकारी मिली है कि गौतम ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 19 पी 0233 सतना से चलकर लालपुर-कुलगढ़ी के रास्ते श्यामनगर जा रही थी। जैसे ही बस कुलगढ़ी और पोड़ी के समीप पहुंची तभी घटना हो गई। सामने से मोटर साइकिल पर सवार होकर आ रहे मानिकपुर निवासी अंगद यादव व छोटे यादव को बस की टक्कर लगी तो दोनों सगे भाई घायल होकर दूर जा गिरे। इस दौरान बस अनियंत्रित हुई और आगे जाकर पलट गई। जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा होने का एक कारण सड़क मार्ग का जर्जर होना भी है। अंगद व छोटे के साथ कई बस यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला कायम करते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
11 Nov 2019 10:57 am