अमरपाटन थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले भी कई बार हरकत कर चुका था आरोपी
सतना. अपनी ही नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखने वाले एक कलयुगी पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर करते हुए जब पीडि़ता भागी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी अस्मत बचाई। इस बार पीडि़ता परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। जब अमरपाटन थाना पुलिस ने मामला सुना तो अफसर दंग रह गए। नाबालिग पीडि़ता के बयान दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाही के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े ६ बजे वह अपने पिता को चाय देने गई थी। चाय लेने के बाद पिता ने हाथ पकड़ कर बिस्तर में गिरा लिया और अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह खुद को बचाते हुए पीडि़ता ने घर के बाकी लोगों को शोर करते हुए बुला लिया। पीडि़ता ने यह भी बताया कि पहले भी कई दफा पिता एेसी हरकत कर चुका है। लेकिन लोक लज्जा के डर से उसने पुलिस के पास शिकायत नहीं कराई। जब हद हो गई तो उसे मजबूरी में पुलिस की मदद लेना पड़ी। पुलिस ने 15 वर्षीय पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 511 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। एसआइ अजय शुक्ला ने सहयोगी टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।