30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप: चार साल तक किया दुष्कर्म, फिर कर ली दूसरी शादी

सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस, दमोह जिले का रहने वाला है आरोपी

less than 1 minute read
Google source verification
gang rape

gang rape

सतना. प्रेम संबंध बनाने के बाद एक युवक ने युवती के साथ चार साल तक संबंध बनाए रखे। इसके बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली और युवती को अपने हाल पर छोड़ दिया। इसी मामले में युवती ने पन्ना जिले के पवई थाना में शिकायत दर्ज कराई तो मामला सिटी कोतवाली सतना पहुंचा। यहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि दमोह निवासी मुकेश पटेल पुत्र प्रीतम पटेल ने प्रेम संबंध बनाने के बाद 2014 में उसके साथ शादी कर ली। दोनों सतना के मुख्त्यारगंज इलाके में किराए से रहने लगे। चार साल तक सब ठीक रहा। इसके बाद वर्ष 2018 से मुकेश ने विवाद शुरू कर दिया और अपने गांव चला गया। एेसे में अकेली पड़ी युवती ने परिजनों का सहारा लिया और वह भी गांव लौट गई। युवती की ओर से कोशिश की गई कि मुकेश उसे अपना ले। लेकिन युवती को धोखा देकर मुकेश ने दूसरी शादी रचा ली। इसका पता चलने पर युवती ने पन्ना के पवई थाना में शिकायम दर्ज कराई। जहां पुलिस ने शून्य में केस रजिस्टर्ड करते हुए प्रकरण की डायरी सिटी कोतवाली सतना भेज दी। यहां युवती के बयान और आवश्यम कार्रवाही के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 420 के तहत अपराध कायम किया है।