सतना

शराब के नशे में चूर दो दोस्तों को नदी में डुबाया, फिर बनाई मनगढ़ंत कहानी, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ साथी अपने ही दोस्त को नदी में ढकेल रहे है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 3:11 PM IST
satna Jiganhat nadi accident Video viral
satna Jiganhat nadi accident Video viral

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ साथी अपने ही दोस्त को नदी में ढकेल रहे है। बताया जाता है कि 5 से 6 दोस्त शराब के नशे में सतना शहर के समीप जिगनहट नदी धूमने गए थे। जहां शराब का नशा ऐसा चढ़ा की दोस्त ही दोस्त पर हैवान बनकर टूट पड़े। उन्हीं दो दोस्तों को नदी में जानबूझकर डुबाया गया जिनको तैरना नहीं आता था। कुछ देर बाद दो युवकों की नदी में डूबने से शहर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई। दोस्तों की मौत के बाद बचे लोगों ने पुलिस से नहाते समय हादसे की कहानी बताई। जिगनहट घाट में हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई जिंदगियां लापरवाही और मस्ती की भेंट चढ़ चुकी है। लेकिन इस बार हादसे से हुई मौत की कहानी से पर्दा उठ गया। ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर हुआ था।

ये थी पहले कहानी
शहर कोतवाली इलाके के खूंथी मोहल्ले में रहने वाले मोइन सिद्दीकी, नफीस, शालू, शप्पू समेत आधा दर्जन युवक बकरीद के दूसरे दिन यानी २३ अगस्त को घूमने जिगनहट नदी की ओर गए थे। नदी में पानी देख सभी नहाने लगे। पुलिस के अनुसार पानी में डूबने से खूंथी गली नंबर दो में रहने वाले मो. मोइन सिद्दीकी पुत्र यासीन सिद्दीकी व नफीस कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी की मृत्यु हुई है। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया, जब युवक डूब रहे थे तो आसपास मौजूद गांव वालों ने बचाने की कोशिश की। पहले मोइन को नदी से निकाला और अस्पताल भेजा। इसके बाद नफीस मिला, इसी बीच एक तीसरे युवक को भी बचाया गया।

ये है असली कहानी
मौत के चार दिन बाद जो दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। उसमे पिकनिक के दौरान नशे में चूर मृतक के दोस्तों ने जिन्हें तैरना भी नहीं आता था उन्हें जबरदस्ती नदी में पकड़कर बार-बार ढकेल रहे थे। इस कारण दो युवकों की नदी में डूबने से मौत ही गई। वीडियो वायरल होने के बाद दोस्तों द्वारा रची गई हादसे की कहानी से भी पर्दा उठ गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अचानक नहाते वक्त मोइन का पैर नहीं फिसला और न ही नफीस बचाने की कोशिश में डूबा है। बल्कि मामला शराब के नशे में चूर दोस्तों के जानलेवा मजाक के कारण हुआ है।

मौत के बाद मनगढ़ंत बयान
दो युवकों की मौत के बाद दोस्तों ने मनगढ़ंत कहानी बताते हुए इसे हादसे का रूप दे दिया। पुलिस के सामने आरोपियों ने बयान भी दिया। पुलिस भी शातिर अपराधियों के झांसे में आकर हत्या को हादसा मान ली। इधर, मृतकों के परिजनों को अभी भी मौत की असली बजह का पता नहीं है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवकों की मौत में जो भी दोषी होगा जांच के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on: