सतना

सतना वार्ड क्रमांक-42: नाले पर अतिक्रमण होने के बाद घरों में घुसता है बारिश का पानी, स्वीकृत कार्य भी नहीं हुए पूरे

सतना वार्ड क्रमांक-42: नाले पर अतिक्रमण होने के बाद घरों में घुसता है बारिश का पानी, स्वीकृत कार्य नहीं हुए पूरे

2 min read
Jul 03, 2018
Satna Nagar Nigam Ward No. 42 news in hindi

सतना। वार्ड क्रमांक-42 की प्रमुख समस्या जनता के लिए बरसात के दिनों में घरों में भरने वाला पानी है। अधिकतर ने नाले के आसपास अतिक्रमण कर लिया है। जिससे 45 फीट का नाला मात्र 6 फीट बचा है। आदर्श नगर से बांस नाका तक के नाले की सफाई न होने से भी वार्ड के लोग परेशान है। कुछ निर्माण कार्य हुए हैं। पर, पार्क की दरकार है। पार्क और सामुदायिक भवन का भी टेंडर लगाया गया है।

मुरलीभवन के पीछे तक की सड़क पर अवैध कब्जा हटाकर निर्माण नहीं कराया गया। वार्ड के कई इलाकों में पाइप लाइन बिछाई गई है। कुछ जगह लाइन नहीं होने से लोग परेशान हैं। ठेकेदार ने अधूरा काम किया है। कई बार निगम में कहा गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। आधे वार्ड के लोग पेयजल, आधे स्टीट लाइट के लिए परेशान हैं। हर पल कॉलोनी में चोरी का डर रहता है।

ये भी पढ़ें

MP के इस जिले में एक को छोड़कर सभी डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, यहां जानिए मुख्य कारण

पार्षद ने कहा
वार्ड में करोड़ों के काम किये गये हैं। बावजूद, बहुत बाकी है। पाइपलाइन का काम अभी रुका है। नाले के आसपास के अतिक्र मण को हटाने का काम किया जाएगा। पार्क के निर्माण के लिए टेंडर दिया जा चुका है।
- प्रसेनजीत सिंह, पार्षद

वार्ड में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए प्रमुख इलाकों में सीसी कैमरा लगाने के जरूरत है। स्टीटलाइट भी कई इलाकों में नहीं जलती है।
-कमलकांत गुप्ता

पाइपलाइन के लिए ठेकेदार खोदकर चले गए, लेकिन उसे भरा नहीं गया। जिस कारण दिक्कत होती है। नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।
- राकेश ताम्रकार

नालियों को ढंकने के जरूरत है। बीते दिवस दुर्घटना में वृद्धा घायल हो गयी थी। पेयजल की समस्या जब तक पाइप लाइन नहीं बिछ जाती बनी रहेगी। स्ट्रीट लाइट भी जलना चाहिए।
- ऊषा मिश्रा

कई जगह की सड़क का निर्माण होना चाहिए। पेयजल के लिए पाइप लाइन तो बिछ गई लेकिन अभीतक पानी नहीं पहुंचा है।
- अभिषेक सिंह

आदर्श नगर से बांस नाका तक जाने वाले नाले को पक्काबनाया जाना चाहिए। वार्ड में अतिक्रमण है जिसको मुक्त कराना होगा। नहीं तो बरसात में वार्ड के साथ शहर की जनता को दिक्कत होगी।
- मन्नी शर्मा

वार्ड में खेल का मैदान होना चाहिए। पार्क न होने के कारण वार्ड के लोग दूसरे वार्ड के पार्क में जाते है।
- शशांक सेन

खेल का मैदान और नाले की सफाई होना चाहिए। बरसात के दिनों में पानी घरों में घुसता है। नाले को अतिक्रमण मुक्त बनाने की जरूरत है।
- जितेंद्र चौधरी

वार्ड में आधे स्थानों में पाइप लाइन है। बावजूद इसके पेयजल समस्या बरकरार है। कई बार कहा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। नालों के आसपास अतिक्र मण है।
- देवेंद्र शर्मा

फैक्ट फाइल
- वार्ड क्रमांक- 42
- क्षेत्र : संग्राम कॉलोनी, समेरिया चौक, कृष्ण नगर, जवान सिंह कॉलोनी।
- वार्ड नाम : महारानी लक्ष्मीबाई
- अजा जनसंख्या 537
- अजजा जनसंख्या 73
- मतदाता 5554
- पुरुष 2964
- महिला 2590

ये भी पढ़ें

मातृ-शिशु मृत्यु दर: सालभर में 44 गर्भवती महिलाओं की मौत, हर साल बढ़ रहा ग्राफ

Published on:
03 Jul 2018 07:52 pm
Also Read
View All