सतना

सतना वार्ड क्रमांक-8: स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर नगर निगम ने किया रहवासियों से छल

लाखों रुपए सफाई में खर्च हुए, फिर भी नहीं सुधरी वार्ड की स्थिति, बच्चों ने मांगा खेल मैदान, सभी जगह की नालियां हुईं चोक, घरों के अंदर भरता है पानी

2 min read
May 09, 2018
Satna Nagar Nigam Ward No. 8 news in hindi
Satna Nagar Nigam Ward No. 8 news in hindi

सतना। बीते 2 साल से शहर को साफ -सुथरा बनाने के लिए देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण की कवायद की जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार 500 शहरों के बीच प्रतियोगिता हुई थी। इस सूची में सतना का नाम भी शामिल था। लिहाजा नगर निगम ने बगैर प्लान के करोड़ों फूंक दिए। फिर भी वार्ड-8 की नालियां चोक से नहीं उबर सकीं।

गाड़ी वाला आया पर सफाई वाला नहीं
इन दिनों चारों ओर सुबह-सुबह यही सुनाई देता है कि गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल। कलस्टर वाहन डोर-टू-डोर घरों का कचरा एकत्र करने पहुंचता है, परंतु सफाईकर्मी इस क्षेत्र में नहीं पहुंच रहे हैं। इससे नालियों में गंदगी का अंबार है। वार्ड में ऐसी गलियां हैं, जो सिर्फ नाम की हैं। नालियां टूटी हैं। हैण्डपंप बंद पड़े हैं। जनता पेयजल को लेकर पेरशान है।

नालियों की नहीं होती सफाई
वार्ड की जनता गंदगी को लेकर परेशान है। वार्ड की अधिकतर नालियां बजबजा रही हैं। सफाई कर्मी प्रतिदिन नालियों की सफाई नहीं करते हैं। गंदगी के कारण वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

पार्कों का हालत खराब
वार्ड में कहने को दो पार्क हैं, लेकिन उनकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं है। पार्कों में मोहल्लों वालों ने कई बार पौधे लगाए, लेकिन उनकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं है। पार्क अच्छी हालत में होने के बाद भी सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है।

फैक्ट फाइल
- वार्ड क्रमांक - 8
- वार्ड का नाम : रविन्द्रनाथ ठाकुर वार्ड
- कुल मतदाता : 4818
- कुल जनसंख्या : 6277
- अ.जा. की जनसंख्या- 168
- अजजा की जनसंख्या- 173
- पुरुष जनसंख्या - 2526
- महिला जनसंख्या- 2292

वार्ड में निचली बस्ती के लिए काम कराए हैं। सफाई को लेकर आम जनता परेशान है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सफाई कर्मचारी कम होने से दिक्तत है।
रश्मि शर्मा, पार्षद

नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। नालियों में दवा का छिड़काव किया जाए, लेकिन कोई सुनता नहीं है।
बीनू तिवारी

वार्ड में प्रिया नर्सरी गली में सफाई कर्मचारी घुसते ही नहीं हंै। एक बार चुनाव लड़ा था जिस कारण द्वेष मानकर वार्ड की सफाई नहीं करते हैं।
भूपेन्द्र सिंह

मैने साफ-सफाई को लेकर कई बार ननि में शिकायत की लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई है। वार्ड में सुनने वाला कोई नहीं है। इससे अव्यवस्था है।
अभिमन्यु तिवारी

वार्ड में पार्क हैं, लेकिन उसमें पौधे नहीं हैं। पौधरोपण की जरूरत है। नालियों की साफ-सफाई होती नहीं है जिस कारण मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
सचिन त्रिपाठी

हम लोगों के लिए वार्ड में खेल का मैदान नहीं है। हम लोग पार्क में खेलते हैं। वार्ड में एक खेलने का मैदान होना चाहिए। जिससे वार्ड के बच्चे उसमें खेल सकें।
नमन-शेखर सिंह

वार्ड की प्रमुख नालियां चोक हो गई हैं। बरसात के दिनों में घरों में पानी भरता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। सफाईकर्मी कम आते हंै।
शोभा शर्मा

पार्कों में पौधरोपण की जरूरत है। हम लोगों ने मिलकर पार्क में पौधरोपण किया था, लेकिन सुरक्षा न होने के कारण पौधों को जानवर नुकसान पहुंचाते हैं।
आर. डी. सिंह

मैं यहां से लगातार 9 बार चुनाव जीत चुका हूं। यहां पर बड़ी समस्या सफाई को लेकर है। वार्ड की जिस प्रकार से जनसंख्या बढ़ी है सफाई कर्मी बहुत कम हैं।
बद्री पटनहा

नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण आम जनता को काफी दिक्कत हो रही। नालियां पूरी तरह जाम हैं। पूरे वार्ड में कचरा उठाने वाला नहीं आता है।
पुष्पेन्द्र गर्ग

वार्ड में सड़कें टूटी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण आम जनता को काफी दिक्तत होती है। पेयलज को लेकर निचली बस्ती के लोग परेशान हैं।
चन्द्र प्रताप तिवारी

Published on:
09 May 2018 05:57 pm