2017 को कहेंगे अलविदा और 2018 का करेंगे वेलकम, नए साल के जश्न में आज झूमेगा शहर, रविवार की शाम जगह-जगह मनाया जाएगा जश्न
सतना। आज रात पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा रहेगा। जैसे-जैसे घड़ी की सुई रात में 12 बजे के लिए बढ़ेगी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता जाएगा। नए साल का वेलकम करने 31 दिसंबर की नाइट पूरा शहर डांस, म्यूजिक और मस्ती संग झूमेगा।
2017 को अलविदा और 2018 का वेलकम करने के लिए यंगस्टर्स काफी एक्साइडेट हैं। इसके लिए होटल और पैलेस में तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। कहीं डीजे के साथ शानदार म्यूजिकल नाइट होगी, तो कहीं गजलों की महफिल सजेगी। हर जगह जश्न का महौल होगा।
फ्रेंड्स संग धमाल
प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि हम लोगों के भेल ही एग्जाम चल रहे हैं पर न्यू ईयर जरूर सेलिब्रेट करेंगे। आज रात फ्रेंड्स के साथ पार्टी होगी। जवाहर नगर निवासी शनि गर्ग ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक जनवरी को दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान बना रहे हैं।
आपकी थोड़ी सी चूक कई प्रॉब्लम्स क्रियेट कर सकती है
एन्जॉय करें, लेकिन सावधानी सेथर्टी फस्ट की नाइट में अगर आप पार्टी में शामिल होने वाले हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। एन्जॉय दिल से करें, लेकिन ड्रिंक से नहीं। आपकी थोड़ी सी चूक कई प्रॉब्लम्स क्रियेट कर सकती है। डिब्बे वाली कोल्ड डिं्रक का यूज करें। प्लास्टिक की बॉटल वाली कोल्ड डिं्रक को लेने से पहले चैक करें।
वाट्सएप पर बधाई
एसएमएस व वाट्सएप के जरिये नए साल की बधाई दी जा रही है। संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिस कारण मोबाइल के नेटवर्क व्यस्त नजर आए हैं।
यहां मनेगा जश्न
बिरला सिमेंट ग्रुप की ओर से बिड़ला कॉलोनी में 31 दिसंबर की रात जश्न के रुप में मनाई जाएगी। लियो क्लब का रविवार रात में सेलिब्रेशन होगा। लायंस क्लब व कल्कि फाउंडेशन संस्था द्वारा भी न्यू ईयर मनेगा।
छलकेगा 1 करोड़ का जाम
वर्ष 2017 की विदाई और नव वर्ष 2018 के स्वागत के लिए 31 जनवारी की रात रंगीन होगी। जहां सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपने परिचितों को बधाई संदेश दे रहे है। वहीं विंध्य के युवा करीब एक करोड़ का जाम छलकाएंगे। जिसके लिए बाकयदे आबकारी विभाग ने लाइसेंस जारी किए है। हालांकि मुख्य होटलों में अवैध तरीके से शराब पिलाने वाले कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।