सतना। मैहर दर्शन करने के बाद 27 दिसंबर को तीन साल की बेटी के साथ गायब हुई व्यवसायी की पत्नी का अब तक सुराग नहीं लगा है। शनिवार को एडिशनल एसपी आईपीसी गुरुकरन सिंह ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो कई अहम तथ्य सामने आए। उन्होंने लापता महिला के पति, भाई, जीजा समेत परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की है। सिटी कोतवाली पुलिस की पूछताछ के बाद सायबर टीम के साथ पुलिस की एक पार्टी महिला की तलाश में लगाई गई है।