7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विंध्य में कोहरे ने मचाया कोहराम, दृश्यता हुई शून्य, एक कदम भी चलना मुश्किल

जाते-जाते दिसंबर की अखिरी सुबह ठंड अपना असर दिखा गई। शनिवार-रविवार को जिले में सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा।

3 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 31, 2017

heavy fog in satna zero visibility

heavy fog in satna zero visibility

सतना। जाते-जाते दिसंबर की अखिरी सुबह ठंड अपना असर दिखा गई। शनिवार-रविवार को जिले में सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सुबह लोग देरी से उठे। देर रात से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सुबह कॉलोनियों की जलापूर्ति बाधित रही। ठंड और कोहरे के कहर के बीच सुबह जल्दी उठने वालों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गला देने वाली सर्दी से बचने लोग 9 बजे तक घरों के अंदर दुबके रहे। सुबह घने कोहरे के कारण शहर में दृश्यता 30 मीटर रही। सड़कों पर घना कोहरा होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन अंधेरा और घना कोहरा होने के कारण दुर्घटना से बचने दिन में भी लोग वाहनों की हेड लाइन जलाकर सड़कों पर निकले।

दो डिग्री लुढ़का दिन का पारा
घने कोहरे के बीच सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 97 फीसदी दर्ज की गई। नमी अधिक होने के कारण लोगों को गलनभरी सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे तक सुरज धूंध के बीच छिपा रहा और धूप नहीं निखरी। हालांकि दोपहर बाद मौसम तेजी से खुला और आसामन में छाई धुंध छट गई। जिससे ठंड और कोहरे से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। दिन का अधिकतम तापमान डिग्री गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो समान्य से एक डिग्री अधिक था।

नमी अधिक होने से छाया कोहरा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छा रहा है। उत्तर से आ रही नम हवाओं के कारण अगले चार दिन मौसम कुछ एेसे की बना रहेगा। सुबह घना कोहरा छाने से लोगों को परेशानी और बढ़ सकती है। धूंध के कारण धूप कम निखरेगी। इससे दिन में सर्दी का असर और बढ़ेगा। लोगों को गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

स्कूल खुलने का समय बदला
कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने जिले में पड रही अत्याधिक ठंड, शीतलहर व घने कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी के चलते सभी शासकीय, अशासकीय केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय सीबीएसई, आरसीएसई सहित अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से है। इसे परिवर्तित कर सुबह 8:30 बजे कर दिया है। यह आदेश १ जनवरी से 26 जनवरी तक लागू किया गया है।

8 से 10 घंटे गुल रही बिजली, घरों में छाया रहा अंधेरा
कोहरे ने शहर की विद्युत व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। फीडरों व सब स्टेशनों में समय पूर्व मेंटीनेंस नहीं होने से दो सब स्टेशन कोहरे को नहीं झेल पाए जिसके चलते करीब आधे शहर में ८ से १० घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार की रात को दो बजे गुल हुई बिजली अगले दिन दोपहर १२ बजे के बाद ही बहाल हो पाई। बाहर घना कोहरा के चलते दृश्यता कम होने व बिजली के नहीं होने से सुबह ११ बजे तक घरों में अंधेरा छाया रहा। प्रभावित इलाकों के शहरवासी पानी तक नहीं भर पाए। बिजली गुल होने के बाद विद्युत कंपनी के मेंटीनेंस विभाग की लापरवाही भी सामने आई।

कारीगोही फीडर में दो Disc पंचर
कारीगोही फीडर में रात दो बजे दो Disc पंचर हो गई, घना कोहरा होने से मेंटीनेंस नहीं हो पाया। इधर, ट्रांसपोर्ट नगर सब स्टेशन बंद हो गया। जिसके चलते इससे निकले ट्रांसपोर्ट, बदखर, सेंट्रल जेल, बस स्टैण्ड व माधवगढ़ फीडर भी बंद हो गए। सभी फीडर शनिवार दोपहर में दोबारा चालू कराए गए। कुछ ही देर बाद बरदाडीह सब स्टेशन भी बंद हो गया। डीई सुभाष राय ने बताया, यहां ब्रेकर खराब होने से यह नौबत आई, जल्द ही बिजली बहाल करा दी गई। ज्यादा कोहरा होने से Disc पंचर हो जाती है। बारिश के दिनों में भी यही समस्या बार-बार आती थी।