सतना

..तो एक अप्रेल से मोमबत्ती के उजाले में एफआईआर लिखेगी सतना पुलिस

बिजली कंपनी: 30 मार्च तक बिल भुगतान की दी मोहलत, फिर काटेंगे कनेक्शन

2 min read
Feb 25, 2020
मोमबत्ती के उजाले में एफआईआर लिखेगी सतना पुलिस

सतना. उधार की बिजली से रोशन एसपी ऑफिस सहित जिले के सभी पुलिस थानों में एक अप्रेल से मोमबत्ती जलाकर सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। एेसा नए वित्तीय वर्ष में पुलिस प्रशासन द्वारा बिजली बचाने की योजना के तहत नहीं होगा बल्कि थानों को इस स्थिति से इसलिए गुजरना पड़ सकता है क्योंकि विद्युत कंपनी ने पुलिस प्रशासन को बकाया बिल जमा करने ३१ मार्च तक की मोहलत दी है। यदि तय समय सीमा में थानों का बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो एक अप्रेल से एसपी आफिस सहित जिले के सभी थानों की बिजली काट दी जाएगी।
दरअसल, गृह मंत्रालय से बजट न मिलने के कारण एसपी ऑफिस सहित जिले के थानों का बिजली बिल कई माह से जमा नहीं हो सका। पुलिस प्रशासन के कार्यालय व थानों पर 50 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। अकेले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 10 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है।
हर माह नोटिस

100 फीसदी बिल वसूली का लक्ष्य पूरा करने में जुटी बिजली कंपनी सरकारी कार्यालयों से बिल की वसूली नहीं कर पा रही है। विद्युत कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन से बकाया बिल वसूली के लिए हर माह नोटिस जारी की जा रही है, अधिकारियों ने बजट न होने की बात कहते हुए मार्च तक भुगतान करने को कहा है। एसपी ऑफिस व थानों पर 50 लाख रुपए से अधिक का बिल बकाया है। इसकी वसूली के लिए थानों को कई बार नोटिस जारी की जा चुकी है। मार्च तक बिल जमा न हुआ तो कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करने वाले हो जाएं सचेत वरना होगी कार्रवाई : कलेक्टर

सरकारी कार्यालयों ने दबा रखे हैं 2 करोड़
जिले के सरकारी कार्यालयों पर दो करोड़ से अधिक का बिल बकाया है। जिसे वसूलने बिजली अधिकारियों को पसीना छूट रहा। बिल बकायेदारों में शिक्षा विभाग दूसरे नंबर पर है। डीइओ कार्यालय सहित शहर में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालयों का सात लाख रुपए से अधिक का बिल बकाया है। जिले की बात की जाए तो बकाया राशि करोड़ में है। लोक निर्माण विभाग भी बड़े बकायेदारों में शामिल है। इस विभाग में 5 लाख रुपए से अधिक का बिल बाकी है, जिसे वसूलने बिजली अधिकारी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।


किस पर कितना बकाया

ऑफिस बकाया राशि
एसपी कार्यालय 9,80,993

सीएसपी कार्यालय 4,50,277
सिटी कोतवाली 5,78,940

कोलगवां थाना 3,63,821
सिविल लाइन थाना 2,61,555

महिला थाना 25,399

ये भी पढ़ें

WEATHER: ओलावृष्टि से तराई के दो दर्जन गांवों की फसल चौपट
Published on:
25 Feb 2020 01:24 am
Also Read
View All