
Action will be taken if negligence in distribution of food grains
सतना. नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अपनी पहली टीएल बैठक में अधिकारियों को कार्यशैली बता दी। प्राथमिकताओं को भी इंगित कर दिया। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के अंदाज से संकेत दे दिया कि जनता की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में कमजोर प्रगति वाले विभाग प्रमुखों की क्लास भी ली। विशेष तौर पर फूड के मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को चेताया कि खाद्यान्न वितरण में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिपं सीईओ ऋजु बाफना, निगमायुक्त अमनवीर सिंह मौजूद रहे।
ईई पीएचई पर नाराज
सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने पाया कि पीएचई की शिकायतें ज्यादा हैं। आसन्न गर्मी के मौसम को देखते हुए इसे गंभीरता से लिया। संबंधित अधिकारी से जवाब चाहा तो पता चला कि वे अवकाश पर हैं। बिना सूचना ईई के अवकाश पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधि के पास भी कोई जानकारी नहीं होने पर निर्देश दिए कि जो भी अधिकारी बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। जीएम डी.आई.सी. एवं लीड बैंक अधिकारियों से कहा कि जिले में ऋण प्रकरणों के वितरण की प्रगति धीमी है। इस संबंध में बैंकों से चर्चा कर ऋण प्रकरणों के वितरण में गति लाना सुनिश्चित करें।
डीडीए को लगाई फटकार
बैठक में कृषि विभाग की भी शिकायत काफी मिली। उन्होंने डीडीए से जानकारी चाही तो वे सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रहे थे। इस पर डीडीए को फटकार लगाते हुए कहा कि आप सुनते कम बोलते ज्यादा हो। गंभीरता से सुना करो और पूरी तैयारी के साथ आया करो। अपना दिमाग भी चलाया करो। जय किसान फ सल ऋ ण माफी योजना के द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा कर उप संचालक को निर्देश दिए कि बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों की सूची प्राप्त करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराएं। सरकार के प्राथमिकता के किसी कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पंचायत से सीखिये
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में अधिकारियों से कहा कि जो भी वाजिब शिकायतें हैं उनका निराकरण किया जाए। जो शिकायत निराकरण योग्य नहीं है उसे संबंधित को स्पष्ट बताया जाए। जिला पंचायत से सीखिये। इतनी ज्यादा शिकायतें होने के बाद भी लगातार निराकरण में अव्वल हैं। गौशालाओं की भी समीक्षा की और राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
माफिया पर हो सख्ती
कलेक्टर ने माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा के दौरान कहा कि राशन खाद्यान्न वितरण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोताही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
पत्रिका की खबर पर जांच के निर्देश
कलेक्टर ने धान उपार्जन में वेयर हाउस तथा ओपेन कैप में रखी धान के नुकसान की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओपेन कैप में रखी धान का भौतिक सत्यापन कराकर अतिशीघ्र जानकारी से अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए दो दिन के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ ही इसके फोटोग्राफ भी लाने कहा। उल्लेखनीय है कि इस मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से उजागर किया था। गेहूं उपार्जन के केंद्रों की जानकारी लेने के साथ ही गेहूं उर्पाजन एवं भण्डारण की पूर्व तैयारी करने को कहा।
Published on:
25 Feb 2020 01:10 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
