सतना

यहां स्थापित होंगे तीन नए विद्युत सब स्टेशन,जनता को मिलेगी लो वोल्टेज से राहत

सब स्टेशन निर्माण का सांसद गणेश सिंह ने किया भूमि पूजन

less than 1 minute read
Nov 30, 2022
ग्रामीण क्षेत्र में बनेंगे पांच नए विद्युत वितरण केंद्र

सतना। रैगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली कंपनी द्वारा करसरा, मुडहा और पवैया में 33/11 केवी के तीन नए सब स्टेेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने लगभग 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है।

इन सब स्टेशनों के निर्माण का भूमि पूजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आरडीएसएस योजना से नए विद्युत स्टेशनों का निर्माण होने से आसपास के कई गांव को लो वोल्टेज और ओवर लोड की समस्या से निजात मिल जाएगी। यहां के किसान काफी मेहनत करके अनाज और सब्जी का उत्पादन करते हैं लेकिन विद्युत की समस्या के कारण उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें

हादसा: पन्ना पहाड़ी जल प्रपात में गिरा प्रौढ़, देर शाम तक नहीं चला पता

नए सब स्टेशन बनने से आने वाले समय में लाइन लॉस कि जो समस्या है वह भी दूर हो जाएगी। सतना जिले को इस योजना के तहत 365 करोड़ रुपए दिए गए हैं जिसके तहत नए विद्युत सब स्टेशन बनाने के साथ ही अन्य सुधार कराए जाएंगे। कार्यक्रम में बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री जीडी त्रिपाठी कंपनी के अधिकारी एवं क्षेत्र के जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि उपिस्थत रहे।

ये भी पढ़ें

Satna में लव जिहाद, ट्रेन से उतारे गए युवक-युवती
Published on:
30 Nov 2022 01:36 am
Also Read
View All