सतना

हादसे में गंभीर रुप से घायलों को बिना मलहम-पट्टी कर दिया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में लापरवाही

less than 1 minute read
Jun 09, 2019
Seriously injured in the accident Refer without treatment

सतना. झाली बेहरना से मझगवां जा रही ऑटो की कोठी-चित्रकूट मार्ग पर कार से टक्कर हो गई। हादसे में आटो में सवार चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में दाखिल कराया गया। सीएचसी में घायलों को मलहम-पट्टी तक नहीं की गई। उन्हें इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर थी। जिनके सिर पर चोट लगने से रक्तत्राव हो रहा था।

बताया गया, गौरैया निवासी केसरिया कोल पति भाईलाल कोल 60, बेबी कोल/ हीरालाल कोल 35, बेला कोल और ओमप्रकाश कोल ऑटो में सवार होकर शनिवार देर रात मझगवां जा रहे थे। कोठी के बाद ऑटो और कार की सीधी टक्कर हो गई। जिससे ऑटों में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में दाखिल कराया गया। जहां घायलों के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई।

ये भी पढ़ें

बिजली कटौती से हैं परेशान,तो इस नंबर पर करें कॉल जल्द होगा समस्या का समाधान

केसरिया कोल, बेबी कोल और बेला कोल की हालत गंभीर होने के बाद टांके लगाना तो दूर मलहम पट्टी तक नहीं की गयी। एेसे ही घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिसके सिर से रक्तत्राव हो रहा था। सीएचसी कोठी में घायलों के इलाज में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इलाज में लापरवाही के एेसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।

ये भी पढ़ें

वर्चुअल वर्ल्ड से लें एक दिन की लीव
Updated on:
09 Jun 2019 02:08 am
Published on:
09 Jun 2019 07:02 am
Also Read
View All