
Ableen Kumar Power Company appointed PRO of city division
सतना. विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता अवलीन कुमार यादव को बिजली कंपनी शहर संभाग का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। इइ शहर संभाग ने उन्हें पीआरओ के दायित्व सौंपते हुए विद्युत कटौती, मेंटीनेंश तथा बिजली संबंधित सभी शिकायतों से उपभोक्ताओं को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। शहर संभाग के बिजली उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी के मोबाइल नंबर 7080279651 पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं।
यह नंबर 24 घंटे उपभोक्ताओं के लिए खुला रहेगा। गौरतलब है कि अघोषित बिजली कटौती से परेशान शहर उपभोक्ता जब शिकायत निवारण के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाते है तो उनका फोन रिसीव नहीं होता था। इससे उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए इइ शहर संभाग द्वारा पहली बार कार्यालय में उपभौक्ताओं को विद्युत संबंधित जानकारी देने के लिए जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
Published on:
09 Jun 2019 01:35 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
