सतना

पुलिस ने नीलाम किए कंडम वाहन

पुलिस ने नीलाम किए कंडम वाहन

less than 1 minute read
Nov 06, 2019
सतना. जिला पुलिस बल के कंडम वाहनों की नीलामी मंगलवार को की गई है। पुलिस लाइन में की गई नीलामी में सतना समेत दीगर जिलों से 35 खरीददार शामिल हुए। इन्होंने सात मोटर साइकिल समेत 12 वाहनों की खरीदी 4 लाख 7 हजार 900 रुपए में करते हुए राशि शासकीय कोष में जमा कराई है।नीलामी में एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, ई एंड एम से कार्यपालन यंत्री, रक्षित निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया, बोली के दौरान सभी सात मोटर साइकिल का ऑफसेट दाम 4-4 हजार रुपए रखा गया था। इनमें 96 सौ रुपए प्रति ब

सतना. जिला पुलिस बल के कंडम वाहनों की नीलामी मंगलवार को की गई है। पुलिस लाइन में की गई नीलामी में सतना समेत दीगर जिलों से 35 खरीददार शामिल हुए। इन्होंने सात मोटर साइकिल समेत 12 वाहनों की खरीदी 4 लाख 7 हजार 900 रुपए में करते हुए राशि शासकीय कोष में जमा कराई है।नीलामी में एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, ई एंड एम से कार्यपालन यंत्री, रक्षित निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बताया गया, बोली के दौरान सभी सात मोटर साइकिल का ऑफसेट दाम 4-4 हजार रुपए रखा गया था। इनमें 96 सौ रुपए प्रति बाइक के हिसाब से दो गाड़ी, 95 सौ रुपए प्रति बाइक की दर से दो बाइक व 46 सौ रुपए प्रति बाइक की दर से दो बाइक और 41 सौ रुपए में एक बाइक बिकी है। जेल वाहन समेत चौपहिया वाहन नीलाम किए गए। सभी 12 वाहनों की नीलामी 4 लाख 7 हजार 900 रुपए में की गई है। नीलामी के बाद दस्तावेजी कार्रवाई करते हुए वाहनों की सुपुर्दगी की जा रही है।

Published on:
06 Nov 2019 05:13 pm
Also Read
View All