forest division: मध्य प्रदेश के सबसे नए जिले मैहर को वन मंडल बनाने की अधिसूचना मोहन सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इससे सतना जिले को बड़ा झटका लगा है।
forest division: मध्य प्रदेश शासन ने 7 मार्च यानी कल शाम सतना जिले को बड़ा झटका दे दिया है। राज्य शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर सतना वन मंडल से मैहर को अलग कर नया मैहर वन मंडल गठित कर दिया है। अब मैहर वन मंडल का मुख्यालय मैहर में होगा। इसके साथ ही शासन ने वन मंडलाधिकारी (DFO) के एक पद सहित 24 नए पद भी स्वीकृत किए हैं। DFO का पद भारतीय वन सेवा (IFS) संवर्ग का स्वीकृत किया गया है।
वन परिक्षेत्रवार संरचना:
मैहर जिले के गठन के बावजूद व्हाइट टाइगर सफारी, मुकुंदपुर अब तक सतना वन मंडल के अंतर्गत आती थी। लेकिन मैहर वन मंडल के गठन के बाद अब यह पूरी तरह से मैहर जिले के अधीन आ गई है। यहां अब उप वनमंडल का दर्जा होगा और एक निदेशक नियुक्त किया जाएगा।
मैहर वन मंडल के गठन के चलते सतना से 160 पद स्थानांतरित किए गए हैं, जिनमें—
मैहर के अलग होने के बाद सतना वन मंडल में अब 1,65,834 हेक्टेयर का क्षेत्र रह गया है। इसमें दो उप वनमंडल— सतना और चित्रकूट होंगे।
नए मैहर वन मंडल के लिए शासन ने अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किए हैं—
मैहर को नया वन मंडल बनाने से प्रशासनिक नियंत्रण बेहतर होगा, वन्यजीव संरक्षण और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। साथ ही, मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी को अब अलग पहचान मिल सकेगी।