सतना

शराब पीने का शौक पूरा करने चुराते थे रेलवे की सामग्री

तीन आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 1:47 AM IST
steal railway material to fulfill his passion of drinking alcohol
steal railway material to fulfill his passion of drinking alcohol

सतना. रेलवे परिसर से लोहे के दरवाजे, लोहे के पाइप सहित अन्य सामग्री पार कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपियों को आरपीएफ ने दबोच लिया है। तीनों की निशानदेही पर कबाडि़यों के पास से रेलवे की सामग्री बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शराब पीने का शौक पूरा करने के लिए रेलवे सामग्री पार कर देते थे। तीनों आरोपियों को रेलवे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरपीएफ निरीक्षक मानसिंह ने बताया कि आरोपी बब्लू उर्फ संजय रजक पिता वमनलाल रजक निवासी राजेंद्र नगर गली नं 12, राकेश उर्फ रक्कू पिता जगदीश कुमार कोरी निवासी वार्ड 29 जवाहर नगर गली नं-10, संतोष उर्फ गुंडा कुशवाहा पिता गोविंद कुशवाहा निवासी राजेंद्र नगर गली नं-16 रेलवे कॉलोनी के स्कूल के गेट के पास खड़े हुए थे। आरपीएफ ने आशंका होने पर तीनों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। तीनों से जब सख्ती बरती गई तो रेलवे परिसर से तीन नग लोहे का दरवाजा वजन 100 किग्रा कीमत दो हजार रुपए, तीन नग लोहे के पाइप लगभग 35-40 फ ीट लंबे वजन 20 किग्रा कीमत 400 रुपए चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लालच और शराब के शौक को पूरा करने के लिए रेल संपत्ति चोरी करते थे। आरोपी बब्लू उर्फ संजय रजक के मैमोरेंडम के आधार पर उक्त रेल संपत्ति गौशाला चैक सतना में स्थित रिसीवर मोहम्मद यूसुफ पिता मोहम्मद इमामुद्दीन उम्र 35 वर्ष नजीराबाद की कबाड़ की दुकान से बरामद की गई। तीनों के खिलाफ धारा 03 आरपीयूपी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

Updated on:
16 Jan 2020, 1:47 AM IST
Published on: