Board exam copy evaluation: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अटेंडेंस ऐप के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपस्थित रहना होगा।
Board exam copy evaluation: शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल व्यंकट क्रमांक-1 में द्वितीय चरण के वैल्यूअर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने वाले 250 मूल्यांकनकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों के मूल्यांकन कार्य की बारीकियों, समय प्रबंधन, तनाव नियंत्रण और टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया गया। इस बार प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को प्रतिदिन न्यूनतम 45 और अधिकतम 60 कॉपियां जांचनी होंगी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अटेंडेंस ऐप के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। 45 से कम कॉपियां जांचने वाले मूल्यांकनकर्ताओं को यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन स्मार्ट रूम में जमा करना अनिवार्य है और 4.30 बजे के बाद ही उन्हें वापिस मिलेगा। अनुपस्थित मूल्यांकनकर्ता अगले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
प्रशिक्षण के दौरान बोर्ड परीक्षा समन्वयक प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, मूल्यांकन प्रभारी डॉ. उदय चतुर्वेदी और स्टेट असेसमेंट सेल के मास्टर ट्रेनर मोहित गर्ग व कुंदन सिंह ने गणित, जीवविज्ञान, एग्रीकल्चर, अकाउंट, होम साइंस आदि विषयों के मूल्यांकन के लिए पीपीटी के माध्यम से गाइडलाइन साझा की। इसी क्रम में मैहर के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में भी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी दिनेशपुरी गोस्वामी ने गणित, जीवविज्ञान, केमिस्ट्री और संस्कृत विषय के मूल्यांकन में त्रुटि रहित कार्य और समय का पालन करने की विशेष अपील की।
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च को खत्म हो चुकी हैं। अब मंडल का मूल्यांकन पर जोर है। सतना मूल्यांकन केंद्र से 12वीं के विभिन्न विषयों की 34 हजार कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इसी तरह मैहर मूल्यांकन केंद्र से 22 हजार कॉपियों की जांच गई हैं। 10वीं में सिर्फ अंग्रेजी की कॉपियां आई हैं। अब नई कॉपियां आने वाली है। मंडल इस वर्ष हायर सेकेंडरी का पहले रिजल्ट जारी कर सकता। इसलिए 12वीं की कॉपियों का जल्द से जल्द मूल्यांकन पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
12वीं में फिजिइस, केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर, व्यावसायिक अध्ययन, संस्कृत व अंग्रेजी की 45 हजार कॉपियां आ चुकी हैं, जिसमें संस्कृत का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अंग्रेजी का 9 मार्च को पूरा हो जाएगा। अभी 34 हजार कॉपियों की जांच हो चुकी है। इसी तरह 10वीं में अंग्रेजी की 18 हजार कॉपियों की जांच हो चुकी है।