सतना

कुलगढ़ी में भटक रहे मासूमों को सिपाही ने दिया सहारा

घर से भटक गए थे तीन बच्चे, पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया

less than 1 minute read
Aug 09, 2019
The soldier supported the innocent people wandering in Kulgarhi
The soldier supported the innocent people wandering in Kulgarhi

सतना. नागौद थाना क्षेत्र के धनेह गांव में रहने वाले तीन सगे भाई घर से बिना बताए घूमने निकल गए। बस में सवार हुए और चलते रहे। जब कंडक्टर ने पूछा तो बच्चे कुछ न बता सके। एेसे में बस चालक ने बच्चों को रात के अंधेरे में कुलगढ़ी में उतार दिया। जब गुरुवार की रात ९ बजे पुलिस की डायल १०० टीम को बच्चों के बारे में खबर लगी तो एफआरवी ११ के आरक्षक कौशल कुमार व पायलट हीरेश सिंह मौके पर पहुंचे। इस टीम ने बच्चों को सुरक्षित माहौल देते हुए पूछताछ की। जब बच्चों ने अपना पता बताया तो उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाया गया। पता चला है कि तीनों बच्चे धनेह गांव में रहने वाले जंगाली कोल के हैं। सोनू कोल, संतोष कोल, शनि कोल नाम के इन बच्चों की उम्र पांच से आठ साल बताई गई है। तीनों बच्चे खेलने के बहाने घर से निकलने के बाद बस में सवार हो गए थे। रात में रास्ता समझ नहीं आने पर कुलगढ़ी में ही रुके रहे।

Published on:
09 Aug 2019 12:30 pm