22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण के बाद मासूम को बेचने की फिराक में था आरोपी पर मंसूबों पर फिर गया पानी

अपहरण के बाद मासूम को बेचने की फिराक में था आरोपी पर मंसूबों पर फिर गया पानी

2 min read
Google source verification
 After the kidnapping, the accused was trying to sell the innocent water to the accused.

After the kidnapping, the accused was trying to sell the innocent water to the accused.

सतना। मप्र के सतना जिले में स्कूल से लौटी दस साल की बच्ची को बहला फुसलाकर पहले बाजार से कुछ सामान दिलाया फिर उसे दस रुपए का नोट देकर बस में बैठा लिया। बदमाश की नियत थी कि बच्ची को अगवा करने के बाद उसे बेच देगा, लेकिन पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

10 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को कटनी जिले से गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मामले में एसपी रियाज इकबाल ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को पीडि़त परिवार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दस साल की बेटी स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची।

आसपास तलाश करने पर भी बच्ची का सुराग नहीं मिला। जब पुलिस ने आइपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की तो एक संदही के बारे में पता चला। सूचना मिली कि वह मासूम को अपने साथ लेकर गया है।

डीएसपी के साथ जुटी टीम

बच्ची का अपहरण होने की खबर पर डीएसपी मुख्यालय प्रभा किरण किरो रामपुर बाघेलान पहुंचीं। यहां उन्होंने टीआइ विद्याधर पांडेय, एसआइ एपी मिश्रा, आरक्षक मयंक मिश्रा, पंकज मिश्रा, धर्मेन्द्र पाठक, जयकृष्ण शुक्ला और सायबर सेल के प्रधान आरक्षक दीपेश पटेल की मदद से संदेही का पता लगाना शुरू किया।

सायबर टीम ने किया पीछा

सायब टीम को सुराग मिला कि संदेही रामपुर बाघेलान से सतना, उचेहरा, मैहर, अजमाइन, कैमोर होकर विजयराघवगढ़ रोड पहुंचा है। क्षेत्र के टीकर गांव से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी यशपाल कोरी पुत्र रामदीन कोरी निवासी टीकर जिला कटनी बालिका को बेचने की फिराक में था। बालिका ने बयान में बताया कि आरोपी उसे स्टेशन में छोड़ देने की बात कर रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि बालिका की मां आरोपी के गांव के नजदीक की है।