सतना

सही जबाव देने वाले छात्र को मिला इनाम

प्राथमिक शाला पहुंचे पुलिस अधिकारी, कानून की जानकारी से किया जागरूक

less than 1 minute read
Jan 11, 2020
The student who gave the right answer received the reward

सतना. उचेहरा थाना क्षेत्र की परसमनिया चौकी के पुलिस अधिकारी शनिवार को दूर क्षेत्र के गांव परसिया पहुंचे। यहां बच्चों का हाल लेने के बाद उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों से पुलिस अधिकारियों ने कुछ सवाल भी किए और सही जबाव मिलने पर बच्चों को नकद इनाम से पुरस्कृत भी किया गया।

परसमनिया चौकी प्रभारी मुकेश डोंगरे 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर परसिया के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचे थे। जहां उन्होंने यातायात संकेतों एवं उल्लंघन करने पर उससे होने वाली दुघर्टनाओं के संबंध में जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि जब भी उनके घर के सदस्य मोटर साइकिल चलाएं तो हमेशा हेलमेट पहनने को कहें ताकि कोई दुघर्टना होने होने पर गंभीर चोट न पहुंचे। बच्चों को अपना मोबाइल नंबर देकर चौकी प्रभारी ने बताया गया कि वह उन्हें जरूरत पडऩे पर कभी भी फोन कर पुलिस की मदद मांग सकते हैं। इस दौरान यातायात संकेतों के संबंध में सवाल पूछने पर सभी सवालों के हाजिर जवाब देने वाले दो बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 100- 100 रुपए इनाम में दिए।

ये भी पढ़ें

मोती माला के बहाने लाखों की ठगी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

व्यापारियों को समझाया
इधर, चित्रकूट में चौकी प्रभारी कामतन रूपेंद्र राजपूत ने कामतन के मुख्य मार्ग राम मोहल्ला बाजार में पैदल मार्च कर व्यापारियों को समझाया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य को लेकर व्यापारियों को सड़क में दुकान ना लगाने की समझाइश दी गई। साथ ही सड़क में लगी दुकान हटवाई गईं ताकि यहां से गुजरने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

ये भी पढ़ें

तीन महीने बाद पकड़ में आए दो चोर
Published on:
11 Jan 2020 10:51 pm
Also Read
View All