
Two thieves caught after three months
सतना. कोलगवां थाना क्षेत्र की गणेश नगर नई बस्ती के एक घर में तीन महीने पहले चोरी करने वाले दो आरोपी अब पकड़ में आए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए हैं जबकि चोरों ने 82 हजार रुपए नकद भी चोरी किए थे। कार्रवाही के बाद दोनों आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिए गए।
जानकारी मिली है कि गणेश नगर नई बस्ती निवासी रोहित कुमार वर्मा पुत्र विनोद प्रसाद वर्मा (26) ने कोलगवां थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13 अक्टूबर 2019 को हुई घटना की शिकायत लेने के बाद पुलिस इस मामले को तीन महीने तक जांच में रखे रही। शिकायत थी कि रात के वक्त चोरों ने मोबाइल फोन और पैंट की जेब से 82 हजार रुपए चोरी कर लिए। जब फरियादी के कई चक्कर काटने के बाद 9 जनवरी 2020 को पुलिस ने आइपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर लिया तो दो आरोपी भी पकड़े। आरोपी रोहित साकेत उर्फ भूजा पुत्र रामसिया साकेत (19) व शैलेन्द्र उर्फ छोटू उर्फ चील पुत्र चुनवादी कोल (22) दोनों निवासी हनुमान नगर गई बस्ती चोरी के मामले में पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से रोहित के घर से चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हें। जबकि नकदी बरामद नहीं की जा सकी। फरियादी रोहित ने बताया कि 82 हजार रुपए चोरी होने की रिपोर्ट करने पर एफआइआर में 8200 रुपए का ही जिक्र किया गया। पूछने पर पुलिस इसे लिपिकीय त्रुटि बता रही है।
Published on:
10 Jan 2020 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
